फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: जयपुर के रामसिंहपुरा में हंसा देवी,सांवली में छोटी देवी जाट बनीं सरपंच

Sun, 25 Oct 2026 07:04 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 25 Oct 2026 07:04 AM IST
खास बातें

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना के साथ गांवों में चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। प्रदेश के 16 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान के बाद अब नतीजे सामने आ रहे हैं। पहले चरण में 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों का चुनाव हो रहा है। मतगणना के दौरान गांवों में उम्मीदवारों और समर्थकों की नजर परिणामों पर टिकी है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए इस लाइव के साथ...

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Election Results 2026 Live Sarpanch Ward Panch Winners
सरपंच चुनाव के नतीजे आने शुरू - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:55 AM, 25-Oct-2026

जयपुर पंचायत चुनाव: चौमूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव के नतीजे

अनंतपुरा: वासुदेव पंचोली सरपंच पद पर 506 मतों से विजयी घोषित।
अमरपुरा: गीता चौधरी सरपंच पद पर 521 वोटों से विजयी घोषित।
जाटावाली: बंशीधर मीणा सरपंच पद पर विजयी घोषित।
07:22 AM, 25-Oct-2026

जयपुर में पंचायत चुनाव के नतीजे: रामसिंहपुरा में हंसा देवी सरपंच बनीं, सांवली में छोटी देवी जाट ने मारी बाजी

जयपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। झोटवाड़ा की रामसिंहपुरा ग्राम पंचायत में हंसा देवी ने जीत दर्ज की। वहीं, मौजमाबाद क्षेत्र की सांवली ग्राम पंचायत में छोटी देवी जाट और लोरड़ी ग्राम पंचायत में रामकुंवार सरपंच निर्वाचित हुईं।

रामसिंहपुरा में हंसा देवी ने सुमन कुमावत को हराया

झोटवाड़ा की रामसिंहपुरा ग्राम पंचायत में हंसा देवी सरपंच का चुनाव जीत गईं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुमन कुमावत को हराया। हंसा देवी को 1009 वोट मिले, जबकि सुमन कुमावत को 892 मत प्राप्त हुए।

सांवली में छोटी देवी जाट 120 वोट से विजयी

जयपुर जिले के मौजमाबाद क्षेत्र की सांवली ग्राम पंचायत में छोटी देवी जाट ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 120 मतों से हराया। मौजमाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोरड़ी में रामकुंवार सरपंच निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 122 मतों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
09:29 PM, 24-Oct-2026

राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: जयपुर के रामसिंहपुरा में हंसा देवी,सांवली में छोटी देवी जाट बनीं सरपंच

पहले चरण में प्रदेश के 16 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव कराए गए। मतदान पूरा होने के बाद गांवों में मतगणना शुरू हुई। कई जगह परिणाम घोषित होने लगे हैं, जबकि अन्य स्थानों पर मतगणना जारी है। नतीजों के साथ ही गांवों में नए सरपंच और वार्ड पंचों को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है।

3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंच चुने जा रहे
पहले चरण में कुल 3,314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों का चुनाव किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन पदों के नतीजे स्थानीय राजनीति और पंचायतों के नेतृत्व के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। मतगणना पूरी होने के साथ अलग-अलग ग्राम पंचायतों में विजेताओं के नाम सामने आएंगे।

जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों पर भी टिकी नजर
जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए। यहां करीब 7.43 लाख मतदाता थे। प्रदेशभर में 85 लाख से अधिक मतदाता इस चुनाव प्रक्रिया से जुड़े रहे। मतदान के दौरान कुछ जगह झड़प की घटनाएं भी सामने आईं। अब मतगणना और परिणामों पर सभी की नजर है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed