फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Appointment of eight additional Advocate Generals and Government Counsel

High Court News: आठ अतिरिक्त महाधिवक्ताओं व गर्वेमेंट काउंसिल की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

Sat, 15 Jun 2024 09:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Jun 2024 09:24 AM IST
सार

High Court News: हाईकोर्ट में राज्य सरकार के मामलों की पैरवी के लिए शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट व जोधपुर हाईकोर्ट के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति कर दी हैं। इनके साथ ही गर्वेमेंट काउंसिल की नियुक्ति भी की गई है। 
 

विज्ञापन
Appointment of eight additional Advocate Generals and Government Counsel
आठ अतिरिक्त महाधिवक्ताओं व गर्वेमेंट काउंसिल की नियुक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार की ओर से इसके लिए शुक्रवार देर रात आदेश जारी किए गए हैं। इनमें राजस्थान हाई कोर्ट में अधिवक्ता मनोज शर्मा, अधिवक्ता कपिल प्रकाश माथुर और अधिवक्ता माही यादव को जयपुर पीठ में अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

वहीं मुख्यपीठ जोधपुर में अधिवक्ता सज्जन सिंह राठौड़, अधिवक्ता नरेन्द्र राजपुरोहित, अधिवक्ता श्याम सुंदर लदरेचा, अधिवक्ता इंद्र राज चौधरी और अधिवक्ता नाथू सिंह राठौड़ की अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्ति हुई है। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट की दोनों पीठ में दो-दो गवर्नमेंट काउंसिल के साथ ही एडिश्नल गवर्नमेंट काउंसिल, डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल और असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल के पदों पर 81 अधिवक्ताओं की नियुक्ति की हैं। जयपुर पीठ में अधिवक्ता नीरज बत्रा और अधिवक्ता मीनाक्षी जैन को गवर्नमेंट काउंसिल बनाया गया हैं। इसके साथ ही 12 एडिश्नल गवर्नमेंट काउंसिल, 13 डिप्टी गवर्नमेंट काउंसिल और 17 असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसिल के पदों पर नियुक्ति की हैं।

विज्ञापन

हाईकोर्ट में 31 में से 10 पद अभी भी खाली

प्रदेश में नई सरकार के गठन के करीब डेढ़ माह बाद सरकार ने 3 फरवरी को महाधिवक्ता की नियुक्ति की थी। वहीं इसके 10 दिन के अंतराल में सरकार ने 7 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति हाईकोर्ट में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 12 मार्च को सरकार ने हाईकोर्ट में 6 अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाए थे। वहीं अब सरकार ने 8 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति राजस्थान हाई कोर्ट में की हैं। लेकिन अभी भी हाई कोर्ट में 10 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं के पद खाली हैं। जयपुर पीठ में 19 और जोधपुर पीठ में 12 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं के पद स्वीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed