फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Another IAS officer left Rajasthan; 9 officers have moved to Delhi in the past two years

Rajasthan: एक और आईएएस ने राजस्थान छोड़ा, दो वर्षों में 9 अफसरों ने दिल्ली का रुख किया

Tue, 19 Aug 2025 08:06 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 19 Aug 2025 08:06 AM IST
सार

राजस्थान से बीते 2 वर्षों में 9 आईएएस अफसर दिल्ली जा चुके हैं। वहीं राजस्थान में तैनात अफसरों पर एडिशनल चार्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में 54 आईएएस अफसर एडिशनल चार्ज संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
Another IAS officer left Rajasthan; 9 officers have moved to Delhi in the past two years
इंदरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से आईएएस अफसरों का पलायन थम नहीं रहा है। राजस्थान कैडर के एक और आईएएस ने अपनी प्रतिनियुक्ति दिल्ली करवा ली है। स्थानीय निकाय में निदेशक के पद पर तैनात इंद्रजीत सिंह अब दिल्ली में केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं देंगे। राज्य सरकार से एनओसी मिलने के बाद अब केंद्र सरकार के स्तर पर भी इंद्रजीत को विभाग आवंटित कर दिया गया है। दिल्ली स्थित संस्कृति मंत्रालय में निदेशक पद इनकी नियुक्ति हुई है। मौजूदा सरकार में ये नौवें आईएएस हैं जिन्होंने राजस्थान छोड़कर दिल्ली का रास्ता पकड़ा है। इनसे पहले गौरव गोयल, पीसी किशन, भानू प्रकाश एटरू, अंश दीप, आशीष गुप्ता, आशुतोष ए टी पेंढनेकर, और भगवती प्रसाद कलाल भी दिल्ली का रुख कर चुके हैं। केंद्र सरकार में अब राजस्थान कैडर के प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस अफसरों की संख्या बढ़कर 22 हो चुकी है। वहीं 2024 से अब तक 31 आईएएस अफसर रिटायर भी हो चुके हैं। इसी साल मई में 3 आईएएस  तथा जुलाई में 2 आईएएस रिटायर हो चुके हैं। 
विज्ञापन


54 आईएएस अफसरों के पास एडिशन चार्ज
राजस्थान में 54 आईएएस अफसरों के बाद फिलहाल एडिशनल चार्ज है। इनमें अपेक्स लेवल के आईएएस भी शामिल हैं। इनमें ज्यादातर महकमें वह हैं जो पब्लिक डीलिंग से जुड़े हुए हैं। इनमें कई आईएएस अफसर ऐसे हैं जिनके पास 4-4 एडिशन चार्ज हैं। हालांकि सोमवार को प्रदेश को अन्य सेवाओं से चार नए आईएएस मिल चुके हैं। इनमें नितीश कुमार शर्मा, नरेश कुमार गोयल, अमिता शर्मा और नरेंद्र कुमार मंघानी के नाम शामिल हैं।  13 सेवाओं के 35 अफसरों ने आवेदन किया था। कृषि, कृषि विपणन, हेल्थ, कॉलेज शिक्षा से लेकर सहकारिता जैसी सेवा के अफसर रह गए और 3 दूसरी सेवाओं के 4 अफसर आईएएस बन गए। सांख्यिकी सेवा से नरेंद्र मंगानी और नीतीश शर्मा हैं। लेखा सेवा से अमिता शर्मा और बीमा सेवा से नरेश कुमार गोयल आईएएस बने हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed