{"_id":"64afeb7e61a598ad1c0aa96d","slug":"amit-paliwal-said-six-years-have-passed-since-the-pm-s-promise-where-is-the-centre-s-ercp-scheme-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: पालीवाल बोले- PM के वादे को छह साल बीते, कहां है केंद्र की ERCP योजना, BJP अध्यक्ष साफ करें अपना रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: पालीवाल बोले- PM के वादे को छह साल बीते, कहां है केंद्र की ERCP योजना, BJP अध्यक्ष साफ करें अपना रुख
Thu, 13 Jul 2023 05:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Jul 2023 05:48 PM IST
सार
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के जयपुर दौरे से पहले आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है। आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित पालीवाल ने राजस्थान में केंद्र की ERCP योजना के बारे में नड्डा से मांगी सफाई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा है कि पीएम मोदी की घोषणा के 6 साल बाद भी राजस्थान वासियों के लिए ERCP सिर्फ एक सपना है। पालीवाल बोले-विधानसभा चुनाव आ गए, केंद्र की ERCP योजना राजस्थान में नहीं आई। जयपुर आ रहे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ERCP को लेकर अपना रुख साफ करें।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में बीजेपी फिर से लोगों को लुभाने के लिए सक्रिय हो गई है, जबकि ERCP जैसे प्रोजेक्ट आज भी राजस्थानवासियों के लिए एक सपना मात्र बनकर रह गया है। वहीं, कांग्रेस ने भी ERCP को सिर्फ एक चुनावी मुद्दे की तरह इस्तेमाल करते हुए बीजेपी के साथ सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेला और ERCP को लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने वीडियो जारी कर कही है।
विज्ञापन
नवीन पालीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक देख बीजेपी के तमाम बड़े नेता राजस्थान के दौरे कर रहे हैं। और अब 16 जुलाई को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जयपुर में आ रहे हैं। पालीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि छह साल पहले ERCP को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी, लेकिन अब बीजेपी का कोई भी नेता ERCP पर बोलने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल करते हुए कहा कि बीजेपी बताए कि आखिर 6 साल बीत जाने के बाद भी राजस्थान की जनता से किए गए वादों को क्यों पूरा नहीं किया गया?
विज्ञापन
नवीन पालीवाल ने कहा कि ERCP लागू होने से इस योजना का लाभ सिर्फ राजस्थान के किसानों को ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के लोगों को भी मिलेगा। पालीवाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही कहते रहे हैं कि बीजेपी का मकसद कभी भी जनता को राहत पहुंचाना नहीं रहा। जिसका प्रमाण ये है कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी राजस्थान से ही आते हैं, उसके बावजूद भी राजस्थान की जनता से प्रधानमंत्री का किया हुआ वादा पूरा न होना बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। पालीवाल ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 16 जुलाई को जयपुर आने पर ERCP के मुद्दे पर अपना पक्ष रखें, जिससे राजस्थान की जनता को भी ERCP लागू न होने का कारण पता लग सके। ERCP बीजेपी के लिए भले ही सिर्फ एक चुनावी मुद्दा हो लेकिन किसानों के लिए वो एक ऐसी योजना है जिससे तमाम किसानों का भला हो सकता है। इसलिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को जयपुर में जनता से इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए।