फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ACB Court Issues Arrest Warrants Against Four Accused Including Subodh Agarwal in JJM Scam Case

जल जीवन मिशन घोटाला: ACB कोर्ट ने चार आरोपियों के खिलाफ जारी किए गिरफ्तारी वारंट, सुबोध अग्रवाल भी शामिल

Sat, 14 Mar 2026 12:34 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 12:34 PM IST
सार

जल जीवन मिशन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में एसीबी कोर्ट ने सुबोध अग्रवाल, जीतेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता और मुकेश गोयल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। एसीबी टीमें दबिश दे रही हैं, गिरफ्तारी नहीं होने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी संभव है।

विज्ञापन
ACB Court Issues Arrest Warrants Against Four Accused Including Subodh Agarwal in JJM Scam Case
IAS सुबोध अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल जीवन मिशन (JJM) से जुड़े चर्चित घोटाले के मामले में कार्रवाई तेज करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोर्ट संख्या-1 ने चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। अदालत ने यह वारंट मुकदमा संख्या 245/24 में आरोपी सुबोध अग्रवाल, जीतेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता और मुकेश गोयल के विरुद्ध जारी किए हैं। एसीबी अधिकारियों के अनुसार न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा सके।

विज्ञापन


एसीबी सूत्रों के मुताबिक यह मामला जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित है। मामले की जांच के दौरान कई दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन की जानकारी सामने आई थी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच आगे बढ़ने के साथ ही अदालत में प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: बांसवाड़ा में LPG संकट में कालाबाजारी का खेल, कलेक्टर-SP खुद उतरे मैदान में; दो घरों पर छापा
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के परिचितों और संबंधित स्थानों पर भी टीमों द्वारा पूछताछ की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील नहीं हो पाती है और आरोपी लगातार फरार रहते हैं, तो अदालत से उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है और न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। एजेंसी का उद्देश्य है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि प्रकरण में आगे की सुनवाई सुचारु रूप से हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed