{"_id":"665495101377a4ba110cf32e","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-chaumu-s-pipe-factory-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire News: चौमू की पाइप फैक्टरी में लगी भीषण आग, छह घंटे बाद भी बुझाने का प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire News: चौमू की पाइप फैक्टरी में लगी भीषण आग, छह घंटे बाद भी बुझाने का प्रयास जारी
Mon, 27 May 2024 07:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 27 May 2024 07:43 PM IST
सार
Fire News: राजस्थान में नौतपा की शुरुआत के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जयपुर के चौमू में सोमवार को एक पाइप फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी में लगी आग के काले धुएं का गुबार 1 किलोमीटर दूर तक देखा गया, जिससे लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
चौमू की पाइप फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौमू अग्निशमन के एएफओ जय जांगिड़ ने बताया कि आग जैतपुरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया की किसान पाइप्स फैक्टरी के गोदाम में दोपहर 1 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन प्लास्टिक पाइप्स होने के कारण धुएं का गुबार ज्यादा फैल रहा था, जिससे आग बुझाने में कठिनाई हो रही थी। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
फैक्टरी के पास फायर एनओसी नहीं थी और इस संबंध में उन्हें दो बार नोटिस भी मिल चुका था, लेकिन फैक्ट्री मालिक ने लापरवाही बरती। जब इस बारे में बताया गया तो फैक्टरी मालिक ने उलटे दमकलकर्मियों को ही पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। अब इस अग्निकांड के बाद जिम्मेदार विभाग उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आग लगते समय कर्मचारी फैक्टरी में काम कर रहे थे, लेकिन आग की लपटें तेज होते ही वे भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। फैक्टरी के पाइप जलने लगे और आग ने भयावह रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने से पहले स्थानीय स्तर पर पानी के टैंकर से आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक पूरा गोदाम आग की चपेट में आ चुका था। दमकलकर्मी फैक्ट्री के पीछे की दीवार तोड़कर आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं। फैक्टरी में आगजनी की इस घटना ने आग से सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की गंभीरता को उजागर कर दिया है। अब जिम्मेदार विभाग को इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन