फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A gang that rented vehicles and sold them to smugglers was caught in Rajasthan

Rajasthan: तस्करों को गाड़ी रेंट पर लेकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया, मालिक ने 820 किलोमीटर किया चोरों का पीछा

Mon, 24 Mar 2025 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Mar 2025 02:30 PM IST
सार

Jaipur: हरेंद्र ने झुंझुनूं जाने के लिए गाड़ी बुक की, लेकिन इसका इस्तेमाल तस्करों को बेचने में किया गया। जब तस्कर गाड़ी लेकर फरार हो गए, तो मामला खुला। हरेंद्र ने कुलदीप को गुमराह करते हुए कहा कि उसका दोस्त गाड़ी लेकर गया है और लौट नहीं रहा। आइये पूरा मामला समझते हैं। 

विज्ञापन
A gang that rented vehicles and sold them to smugglers was caught in Rajasthan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के सदर थाना पुलिस ने किराए की गाड़ियां तस्करों को बेचने और बाद में वापस कब्जे में लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों, श्रवण कुमार (निवासी नागौर) और हरेंद्र सिंह (निवासी जगतपुरा) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक स्कॉर्पियो भी बरामद की है।

विज्ञापन
ऐसे खुला मामला
आमेर निवासी कुलदीप सिंह ने रेलवे स्टेशन रोड पर कार रेंट पर देने का व्यवसाय किया है। उन्होंने 16 मार्च को अपनी स्कॉर्पियो हरेंद्र सिंह को किराए पर दी थी। हरेंद्र ने 6000 रुपये किराया और 5000 रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा कराए थे।
विज्ञापन


पढ़ें; डांगियावास बाईपास के पास ट्रक में अचानक लगी आग, दूर-दूर तक दिखा धुआं; मौके पर पहुंची दमकल    
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेंद्र ने झुंझुनूं जाने के लिए गाड़ी बुक की, लेकिन इसका इस्तेमाल तस्करों को बेचने में किया गया। जब तस्कर गाड़ी लेकर फरार हो गए, तो मामला खुला। हरेंद्र ने कुलदीप को गुमराह करते हुए कहा कि उसका दोस्त गाड़ी लेकर गया है और लौट नहीं रहा।

गोरखधंधे का तरीका
  • पहली टीम - गाड़ियों को तस्करों को 5 लाख रुपये तक में बेच दिया जाता था। तस्करों को बताया जाता था कि गाड़ी के कागजात नहीं हैं।

  • दूसरी टीम - कुछ समय बाद तस्करों से संपर्क कर बताया जाता था कि गाड़ी रेंट पर दी गई थी और लापता है। दबाव बनाकर गाड़ी दोबारा हासिल कर ली जाती थी।


820 किमी का पीछा
गाड़ी की अंतिम लोकेशन नागौर के बुटाटी धाम पर मिली। कुलदीप ने 820 किलोमीटर तक पीछा कर तस्करों को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हरेंद्र और श्रवण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि श्रवण के खिलाफ नागौर के नावां सिटी और कुचेरा थानों में डोडा चूरा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुलदीप की स्कॉर्पियो बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed