फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   A truck suddenly caught fire near Dangiyawas bypass in Jodhpur

Jodhpur: डांगियावास बाईपास के पास ट्रक में अचानक लगी आग, दूर-दूर तक दिखा धुआं; मौके पर पहुंची दमकल

Sun, 23 Mar 2025 01:33 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Mar 2025 01:33 PM IST
सार

Jodhpur: आग लगने के दौरान ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। उसने जलते हुए ट्रक को तेजी से रहवासी इलाके से दूर ले जाकर सड़क किनारे रोक दिया। यदि ट्रक आबादी वाले क्षेत्र में रुकता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
A truck suddenly caught fire near Dangiyawas bypass in Jodhpur
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के डांगियावास बाईपास पर पाबूपुरा के नजदीक एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उठता हुआ धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक में परचून का सामान भरा हुआ था, जो आग की लपटों में जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, ट्रक को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
आग लगने के दौरान ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। उसने जलते हुए ट्रक को तेजी से रहवासी इलाके से दूर ले जाकर सड़क किनारे रोक दिया। यदि ट्रक आबादी वाले क्षेत्र में रुकता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक की इस बहादुरी की स्थानीय लोगों ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: माली समाज द्वारा आयोजित भव्य गैर नृत्य कार्यक्रम, युवाओं की बढ़ती भागीदारी से मिली नई पहचान

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग का सही कारण विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।घटना के बाद सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, लेकिन पुलिस ने व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed