फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   5 of family killed, 8 injured in jeep-car collision in Rajasthan

राजस्थान : जीप-कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 8 घायल एजेंसी

Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
5 of family killed, 8 injured in jeep-car collision in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

राजस्थान के बालोतरा में सोमवार को एक जीप और कार के बीच टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा मेगा हाईवे पर पायला गांव के पास उस वक्त हुआ जब परिवार कुछ घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहा था। बालोतरा एसपी हरि शंकर ने कहा कि कार विपरीत दिशा से आ रही एक जीप से टकरा गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान शिवलाल सोनी (60), उनके बेटे श्रवण सोनी (28), मनदीप सोनी (4), रिंकू सोनी (6 महीने) और ब्यूटी सोनी (25) के रूप में हुई। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed