फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   40 lakh cash recovered from Jaipur Municipal Corporation mayor's husband's residence

Jaipur: नगर निगम मेयर के पति के निवास से 40 लाख की नकदी, दलाल के निवास की तलाशी में 8 लाख रुपये बरामद

Fri, 04 Aug 2023 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Aug 2023 10:55 PM IST
सार

हेरिटेज निगम की मेयर के पति सुशील गुर्जर और उसके दलालों के आवास और ठिकानों पर एसीबी की विभिन्न टीमों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
40 lakh cash recovered from Jaipur Municipal Corporation mayor's husband's residence
मेयर मुनेश गुर्जर व उनके पति सुशील गुर्जर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल इन्वेटिगेशन यूनिट (एस.आई.यू.) जयपुर यूनिट द्वारा कार्रवाई करते हुए हेरिटेज निगम की मेयर के पति सुशील गुर्जर और उसके दलालों नारायण सिंह और अनिल दुबे (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से दो लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल इन्वेटिगेशन यूनिट (एस.आई.यू.) जयपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी, कि उसके द्वारा आवेदित पट्टे की फाइल में पट्टा जारी करने की एवज में सुशील गुर्जर अपने दलाल नारायण सिंह और अनिल दुबे के माध्यम से 2 लाख रुपये रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।  जिस पर एसीबी, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरविजन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया।
विज्ञापन


आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) ललित शर्मा एस.आई.डब्ल्यू जयपुर, विशनाराम इन्टेलिजेंस जयपुर और बलराम सिंह मीणा जयपुर नगर चतुर्थ की जॉइंट टीमों ने ट्रेप करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर सज्जन सिंह और टीम के ज़रिए ट्रैप कार्यवाही करते हुए दलाल नारायण सिंह पुत्र भंवर सिंह, निवासी 55 ए, नेहरू नगर, हटवाड़ा रोड़, जयपुर को परिवादी शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी सुशील गुर्जर पुत्र रामप्रसाद गुर्जर निवासी A-3 आदर्श कॉलोनी, शक्ति नगर, हटवाड़ा रोड, हसनपुरा, जयपुर जो मेयर के पति हैं और अनिल दुबे पुत्र सुदर्शन दुबे निवासी 173, शक्ति नगर, हटवाड़ा रोड, हसनपुरा जयपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान आरोपी सुशील गुर्जर के निवास की तलाशी में 40 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। इसी तरह आरोपी दलाल नारायण सिंह के निवास की तलाशी में 8 लाख रुपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। आरोपपियों की आवास और ठिकानों पर एसीबी की विभिन्न टीमों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। एसीबी के आईजी पुलिस रणधीर सिंह के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी ने कहा है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे का इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed