फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Warehouse Theft Gang Busted, 3 Arrested With Stolen Goods Worth ₹1 Crore

राजस्थान: दिन में रेकी और रात में वारदात, एक करोड़ के सामान के साथ पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 03:28 PM IST
अमन तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 19 Sep 2026 03:28 PM IST
सार

जयपुर पुलिस ने गोदामों में नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से करीब एक करोड़ रुपये का चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल लोडिंग टेम्पो बरामद हुआ। गिरोह दिन में रेकी कर रात में गोदामों को निशाना बनाता था।

विज्ञापन
Jaipur Warehouse Theft Gang Busted, 3 Arrested With Stolen Goods Worth ₹1 Crore
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने गोदामों में नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक करोड़ रुपये मूल्य का चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त लोडिंग टेम्पो भी बरामद किया है। आरोपी दिन के समय कॉलोनियों और गोदामों की रेकी करके महंगा सामान चिह्नित करते थे। इसके बाद आरोपी रात के अंधेरे में ताले तोड़कर माल टेम्पो में भरकर फरार हो जाते थे। शातिर आरोपी उत्तर प्रदेश से जयपुर आकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और घटना के बाद वापस लौट जाते थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद उत्तर प्रदेश निवासी भूरा और तस्लीम उर्फ कलीम तथा हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी कुलदीप को पकड़ा है। ये तीनों आरोपी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान लोहा मंडी रोड, माचड़ा, मांगलियावास नगर और गांधीनगर क्षेत्र में हुई नकबजनी की अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दो बड़े गोदामों में चोरी का हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार गत 8 सितंबर को बीआरएन रोड लाइंस कंपनी के गोदाम से करीब 60 लाख रुपये कीमत के वाहन पार्ट्स और इलेक्ट्रिक सामान चोरी होने की रिपोर्ट हरमाड़ा थाने में दर्ज हुई थी। गोदाम के सीसीटीवी फुटेज में रात लगभग 2:30 बजे तीन-चार लोग ताला तोड़कर लोडिंग टेम्पो में सामान भरते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद 10 सितंबर को मांगलियावास नगर, गांधीनगर क्षेत्र स्थित एक गोदाम से 17 केबल बंडलों में से सात बंडल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन बंडलों में करीब सात हजार मीटर कॉपर केबल भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकरी गलियों के रास्ते टेम्पो से चोरी
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी गलियों के रास्ते लोडिंग टेम्पो ले जाते थे ताकि किसी को शक न हो। आरोपी गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो को सीधे गोदाम के अंदर खड़ा कर लेते थे और उसमें सामान भरकर फरार हो जाते थे। इसके बाद आरोपी चोरी के सामान और कॉपर केबल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देते थे और कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस अब चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed