{"_id":"407aa879b905a2d0d57f43002df2dbe0","slug":"jaipur-s-yathansh-won-google-code-in-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर के यथांश ने जीती गूगल कोड-इन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर के यथांश ने जीती गूगल कोड-इन प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जयपुर निवासी ग्यारहवीं कक्षा के छात्र यथांश कुलश्रेष्ठ ने विश्व के किशोरों की शीर्ष गूगल कोड-इन प्रतियोगिता जीती है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह राजस्थान से पहले छात्र है। यह प्रतियोगिता सात दिसंबर से 25 जनवरी के बीच हुई थी।
विज्ञापन
इसका परिणाम आठ फरवरी को घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में 2700 कंप्यूटर साइंस के बच्चों ने दुनिया भर से हिस्सा लिया था। यथांश ने सिर्फ 49 दिनों में गूगल के 40 टास्क को पूरा किया। गूगल की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
98 देशों से छात्र इस प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे। इस प्रतियोगिता का मकसद ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में वैल्यू एड करना है। इस प्रतियोगिता में समस्या का विश्लेषण करना और सही समाधान के बारे में सुझाव देना शामिल होता है।
विज्ञापन
उन्हें जून 2016 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित गूगल के मुख्यालय में पुरस्कार लेने के लिए निमंत्रण दिया गया है। यथांश का कहना है, ‘मेरा हमेशा यह सपना रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि गूगल मुख्यालय की यात्रा बहुत प्रेरणादायक होगी।’ यथांश के पिता भुवनेश कुलश्रेष्ठ भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।