Rajasthan: जयपुर राजघराने का बड़ा दावा, दीया कुमारी बोलीं-ताजमहल की जमीन हमारी, हमारे पास दस्तावेज मौजूद
जयपुर राजघराने की सदस्य और भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा कि ताजमहल की जमीन हमारी थी, जिसपर शाहजहां ने कब्जा कर लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में ताजमहल को लेकर नई बहस छिड़ गई है। भाजपा के अयोध्या मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर ताजमहल के 22 कमरों को खोलने की मांग की है। इसी बीच जयपुर राजघराने ने बड़ा दावा किया है। राजपरिवार की सदस्य और भाजपा सांसद दीया कुमारी ने ताजमहल की जमीन को राजघराने की संपत्ति बताया है।
दीया कुमारी ने कहा कि ताजमहल की जमीन पर जयपुर के पुराने राजपरिवार का महल हुआ करता था। जिस पर शाहजहां ने कब्जा कर लिया था। उस वक्त हम कुछ नहीं कर सकते थे क्योंकि तब शाहजहां का शासन था। भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि उनके पोथी खाने में इससे जुड़े सारे दस्तावेज हैं। कोर्ट अगर कहेगी तो हम सारे दस्तावेज उपलब्ध करवा देंगे। ये अच्छी बात है कि किसी ने ताजमहल खोलने की मांग की है। जिससे सच सामने आएगा।
राजसमंद सांसद ने कहा कि आज भी कोई सरकार किसी जमीन का अधिग्रहण करती है तो उसके बदले मुआवजा देती है। मैंने सुना कि उस वक्त मुआवजा दिया गया था लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं था कि हम मुआवजा के लिए अपील करते। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि ताजमहल को तोड़ देना चाहिए लेकिन उसके बंद कमरे को खोलकर जांच जरूर की जानी चाहिए।
क्या है ताजमहल विवाद
भाजपा के अयोध्या मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर ताजमहल के 22 कमरों को खोलने की मांग की है। डॉ. रजनीश ने ताजमहल के बंद कमरों में हिंदू-देवी-देवताओं की मूर्ति होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि इन बंद कमरों को खोलकर इसका रहस्य सामने लाना चाहिए। याचिकाकर्ता रजनीश सिंह ने इस मामले में राज्य सरकार से एक समिति गठित करने की मांग की है। इसके बाद से ही देश में ताजमहल के कमरों के रहस्यों को लेकर एक नई बहस छिड़ी हुई है।
अपना इतिहास को छिपा कर हिंदुओं को छल रहा है जयपुर राज परिवार-आप प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी प्रवक्ता मयंक त्यागी ने दीया कुमारी को घेरा है। उन्होंने कहा कि आज वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं का झंडा लिए खड़ी राजसमंद सांसद दीया कुमारी खड़ी हैं। वे क्यों नहीं बताती कि इनके पूर्वज राजा सवाई मान सिंह ने राजस्थान के वीर सपूत महाराणा प्रताप के खिलाफ अकबर की तरफ से लड़ाई लड़ी थी।
मयंक त्यागी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा नेता दोनों धर्मों के लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसी आग में घी डालने का काम आज दीया कुमारी ने भी कर दिया है।