फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur literature festival will start on 25 dec

जयपुर में 25 से जुटेंगे 20 देशों के सैकड़ों बुद्धिजीवी

Sat, 05 Dec 2015 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
jaipur literature festival will start on 25 dec

विश्व प्रसिद्ध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) इस बार भी पुराने रंग में ही होगा। इसमें 20 देशों के साहित्यिक, मनोरंजन, अर्थशास्त्र,  पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में दखल रखनेवाले नामचीन 222 लोग हिस्सा लेंगे। जेएलएफ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक डिग्गी पैलेस में होगा।

विज्ञापन


फेस्टिवल में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करन जौहर, फ्रांस के विचारक व अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी, दुनिया के मशहूर हास्य अभिनेता स्टीफन फ्राई, इस वर्ष के बुकर पुरस्कार विजेता मार्लन जेम्स के अलावा रस्किन बांड, शोभा डे, सुधीर कक्कड़ जैसे प्रख्यात अंग्रेजी लेखक भाग लेंगे।
विज्ञापन


साथ ही, शशि थरूर, पवन वर्मा, सुधीर कुलकर्णी और जयराम रमेश भी पहुंचेंगे। जावेद अख्तर भी होंगे। हिंदी की दुनिया से अकादमी पुरस्कार लौटाने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार अशोक वाजपेयी, उदय प्रकाश भी भाग लेंगे। पत्रकार जगत से बरखा दत्त और कूमी कपूर भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान बंटवारे के त्रासदी, कविता अनुवाद वाचिक परंपरा, यात्रा संस्मरण के अलावा पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध के दौरान रिपोर्टिंग जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed