{"_id":"5d591b5b8ebc3e89ce799d56","slug":"jaipur-high-speed-car-collides-with-seven-pedestrians-devotees-three-women-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में दर्दनाक हादसा, तेज गति कार ने सात पैदल श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में दर्दनाक हादसा, तेज गति कार ने सात पैदल श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, तीन की मौत
Sun, 18 Aug 2019 03:17 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 18 Aug 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज गति कार ने रामदेवरा जा रहे सात पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी जिनमें से तीन महिला श्रद्धालुओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना अधिकारी प्रेमाराम ने रविवार को बताया कि ब्यावर- अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालपुरा घाटा के पास एक तेज गति से जा रही कार ने रामदेवरा जा रहे सात पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी जिससे सुगरी मेहरात (40), पूजा रावत (18) और पताशी मेहरात (58) की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि सुल्तान, गन्नी, काजन और पार्वती घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार हुए कार चालक देवकरण (65) को दो किलोमीटर दूर गिरफ्तार किया गया। उस पर आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन