Jaipur: गोविंद देव मंदिर के महंत की बहू ने की आत्महत्या, मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया
गोविंद देव मंदिर के महंत की बहू की लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विस्तार
जयपुर के गोविंद देव मंदिर के महंत की बहू की लाश मंगलवार को फांसी के फंदे पर लटकी मिली। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
गोविंद देव मंदिर के महंत गोस्वामी का परिवार जयपुर के खवास जी के रास्ते स्थित घर में रहता है। मृतका महंत के पुत्र मानस गोस्वामी की पत्नी थी। परिजनों को घटना की जानकारी तब लगी, जब निवेदिता ने बहुत देर तक दरवाजा नहीं खोला। परिजन दरवाजा के अंदर गए तो महंत की बहू का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।