{"_id":"5c863c02bdec22141a4a0ba8","slug":"jaipur-goons-looted-9-lac-rupees-from-a-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर : टोल प्लाजा पर हमला कर नौ लाख रुपये लूटे, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर : टोल प्लाजा पर हमला कर नौ लाख रुपये लूटे, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 11 Mar 2019 04:14 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 11 Mar 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक टोल प्लाजा पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर नौ लाख रुपये लूट लिए। इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मांडलगढ़ पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात लगभग दो दर्जन लोगों ने खचरोल स्थित टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की। हथियारों के साथ-साथ लाठियों व सरियों से लैस इन लोगों ने वहां से लगभग नौ लाख रुपये लूट लिए। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने दो हमलावरों की पहचान अशोक खंडेलवाल व महेश खंडेलवाल के रूप में की है। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन