फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Cyber Police arrested accused who cheated as a fake trader

Rajasthan: फर्जी व्यापारी बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्यूआर भेजकर करवाता था लाखों का पेमेंट

Sat, 16 Apr 2022 06:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Apr 2022 06:18 PM IST
सार

आरोपी फर्जी व्यापारी बनकर ट्रांसपोर्ट के जरिए माल भेजने का झांसा देता था। फिर क्यूआर कोड भेजकर बैंक खाते में लाखों रुपये जमा करवाता था।

विज्ञापन
Jaipur Cyber Police arrested accused who cheated as a fake trader
जयपुर में साइबर ठग गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर साइबर क्राइम पुलिस ने क्यूआर कोड के जरिए ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी ठग सद्दाम को भरतपुर से गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


अजयपाल लांबा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिवादी मनीष शर्मा निवासी शास्त्री नगर जयपुर ने जुलाई 2019 को थाना हाजा में एक केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने फर्जी व्यापारी बनकर ट्रांसपोर्ट के जरिए माल भेजने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


आरोपी ने व्हाट्सएप पर फोन पे और गूगल पे के क्यूआर कोड भेजकर लाखों रुपए ट्रांसफर कर लिया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सद्दाम (28) पुत्र रहमान खान को भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी इस तरह करता था वारदात 

आरोपी सद्दाम फर्जी व्यापारी बनकर व्हाट्सएप पर क्यूआर भेजकर एडवांस पेमेंट ने नाम बैंक खाते में लाखों रुपये जमा करवाता था। पुलिस को उसके बैंक खाते से ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed