फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Courier company employees missing with jewelery worth Rs 7 crore 50 lakh

जयपुर: कूरियर कंपनी के कर्मचारियों ने पैकेट उड़ाए, 7 करोड़ 50 लाख के जेवरात लेकर गायब 

Mon, 25 Apr 2022 11:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 25 Apr 2022 11:10 PM IST
सार

ये पांचों सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है पर अब तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Jaipur: Courier company employees missing with jewelery worth Rs 7 crore 50 lakh
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर सिंधी कैंप थाने में अमबे एक्स्प्रेस लॉजिस्टिक्स नामक कूरियर कंपनी में काम करने वाले पांच कर्मचारियों विकास, सुरेंद्र, हरिओम, सीताराम और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन पर 7 करोड़ 50 लाख रुपये के कूरियर पैकेट लेकर फरार होने का आरोप है जिनमें कीमती जेवरात थे। दर्ज हुए मामले की जांच कर रही थाना प्रभारी गुंजन वर्मा ने बताया कि ये पांचों कर्मचारी लंबे समय से कंपनी में काम करते थे और इन्हें हर पैकेट में आने वाले सामान की जानकारी होती थी। 

विज्ञापन


इनका काम दिल्ली, मुंबई से आने वाले पैकेट्स को एयरपोर्ट से कलेक्ट कर ग्राहकों तक पहुंचाने का होता था। लेकिन इस बार इनके द्वारा पैकेट तो कलेक्ट किए गए पर ग्राहकों तक नहीं पहुंचे। इन पांचों ने बीच से ही पैकेट गायब कर दिए। एयरपोर्ट से पैकेट तो उठे पर अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचे। कंपनी ने इनसे फोन पर बात करने का प्रयास किया लेकिन फोन बंद थे। इसपर कंपनी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


ये पांचों सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है पर अब तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है। जयपुर में जवाहरात का बड़ा काम होता है, दुनिया भर से जेवर बनवाने और बने हुए जेवरात पूरी दुनिया में भेजे जाते हैं जिनकी कीमत करोड़ों में होती है। जेवरात का इस तरह किसी कर्मचारी द्वारा लूट अपने आप में पहली घटना है। जेवरात बाजार में इस घटना ने सभी व्यापरियों को सकते में डाल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed