{"_id":"61a8faff8ca3bb7a530eae38","slug":"jaipur-collision-between-trailer-and-vehicles-2-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: ट्रेलर और गाड़ियों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत, कई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: ट्रेलर और गाड़ियों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत, कई घायल
Thu, 02 Dec 2021 10:27 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:27 PM IST
सार
हादसे में घायलों में महिलाओं और कुछ बच्चे भी शामिल हैं जो शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के रेनवाल थाना इलाके के हरसौली ईंट-भट्टे के पास बीती रात ट्रेलर और तीन गाड़ियों में हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई साथ ही दर्जनभर लोग घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करवाई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से चौमूं के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई और बाकी लोगों का उपचार किया जा रहा है। घायलों में महिलाओं और कुछ बच्चे भी शामिल हैं जो शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन