फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Amer Mahal Elephent Gauri Attacked Russian Tourist Hindi News PETA

Rajasthan: विदेशी पर्यटक की हरकत से भड़की हथिनी गौरी, सूंड से पकड़ा, घुमाया और फिर पटक दिया, देखें वीडियो

Thu, 29 Feb 2024 09:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Feb 2024 09:44 AM IST
सार

Amer Mahal Elephent Gauri: 13 फरवरी को हुई इस घटना के बाद हथिनी गौरी को अनफिट घोषित कर बैन लगा दिया है। वह पर्यटकों को सवारी नहीं करा सकेगी। वहीं, पेटा ने हथनी गौरी को सेंचुरी भेजने की मांग की है।

विज्ञापन
Jaipur Amer Mahal Elephent Gauri Attacked Russian Tourist Hindi News PETA
अब पर्यटकों को सवारी नहीं करा सकेगी हथिनी गौरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 Amer Mahal Elephent Gauri: राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर महल को पर्यटकों को सवारी कराने वाली हथिनी गौरी एक बार फिर भड़क गई। हथनी गौरी ने रूसी पर्यटक को पहले सूंड से पकड़ा, घुमाया और फिर फेंस दिया। गौरी के पटकने के कारण महिला पर्यटक घायल हो गई, बाद में उसे इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना 13 फरवरी है। हाथी पर्यटकों को आमेर महल के जलेब चौक पर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान एक रूसी पर्यटक मारिया हथिनी गौरी पर बैठी हुई थी। मारिया के गौरी के मुंह और आंख पर हाथ लगाया तो वह भड़क गई और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। प्रशासनिक वाहन से मरिया को तत्काल सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाथी के पकटने के कारण उसके पेर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके अलावा कुछ मामूली चोटें भी आई थीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


हथिनी गौरी पर लगाया गया बैन
जनकारी के अनुसार घटना के बाद से हथिनी गौरी को सवारी के लिए अनफिट घोषित कर बैन लगा दिया है। यानी अब गौरी  पर्यटकों को सवारी नहीं करा सकेगी। उधर, एनिमल वेलफेयर के लिए काम कर रही संस्था पेटा (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने हथनी गौरी को सेंचुरी भेजने की मांग की है। इसके लिए पेटा ने राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को पत्र भी लिखा है। साथ ही पेटा ने हाथियों की सवारी पर रोक लगाने की मांग करते हुए, इनकी जगह इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की पेशकश की है।  


दुकानदार को भी पटक चुकी है गौरी
इससे पहले हथिनी गौरी 2022 में भी भड़क चुकी है। वह एक दुकान पर अपनी पसंदीदा मिठाई मावे की गुंजी खाने के लिए गई थी। इस दौरान दुकानदार रूपनारायण कूलवाल ने उसे गर्म और मसालेदार कचौरी खिला दी। इससे गौरी नाराज हो गई और दुकानदार को उठाकर पटक दिया था।

गौरी 20 साल से करा रही सवारी
जानकारी के अनुसार हथिनी गौरी करीब 20 साल से आमेर किले में आने वाले पर्यटकों को सवारी करा रही है। तीन साल की उम्र से वह पर्यटकों को अपनी पीठ पर बैठाकर घुमा रही है। लेकिन, अब गौरी पर बैन लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed