फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jagdeep Dhankhar Vice President Celebrations Kithana Village in Jhunjhunu

Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ के गांव में आजिशबाजी, महिलाओं ने किया नृत्य, वसुंधरा ने दी बधाई, देखें वीडियो

Sat, 06 Aug 2022 08:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Aug 2022 08:48 PM IST
सार

जगदीप धनखड़ के गांव किठाना में पैतृक घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। महिलाएं मंगल गीतों पर नृत्य कर रही हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar Vice President Celebrations Kithana Village in Jhunjhunu
महिलाओं ने किया नृत्य। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने देश के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हार दिया। चुनाव में धनखड़ को 528 और अल्वा को 182 वोट मिले हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि चुनाव परिणाम को तो महज एक औपचारिका है, उनकी जीत पहले से ही तय थी। इसका असर भी शनिवार को  जगदीप धनखड़ के गांव किठाना जिला झुंझुनूं में देखने को मिला। यहां आज सुबह से ही जश्न का माहौल था। शाम होते-होते लोगों ने ढोल नगाड़ों की धाप पर डांस करना शुरू कर दिया। चुनाव परिणाम जारी होते ही जोरदार आतिशबाजी शुरू हो गई।  

विज्ञापन

 

#WATCH राजस्थान: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने के बाद झुंझुनू में उनके पैतृक आवास पर जश्न का माहौल है। pic.twitter.com/qpb8DlbgAg

विज्ञापन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2022


जगदीप धनखड़ के गांव किठाना में उनके पैतृक घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। महिलाएं मंगल गीतों पर नृत्य कर रही हैं। उनके रिश्तेदार, साथी और ग्रामीण सभी उनके घर पर मौजूद हैं। लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। 
 


इधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जगदीप धनखड़ को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, किसान पुत्र, शेखावाटी की शान और कुशल विधिवेत्ता जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप उपराष्ट्रपति पद की गरिमा और सम्मान को सर्वोच्च रखते हुए राष्ट्रसेवा में अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed