प्रमुख मार्बल व सीमेंट व्यवसायी के ठिकानों पर छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में मार्बल किंग के नाम से मशहूर प्रमुख मार्बल व सीमेंट व्यवसायी के राजस्थान, दिल्ली कर्नाटक व मध्यप्रदेश सहित देशभर में 29 ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापा मारा।
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, सहित विभिन्न विभिन्न ठिकानों पर आयकर अधिकारी जांच में जुटे रहे। साथ ही दिल्ली, इंदौर, कर्नाटक सहित कई ठिकानों को भी छाना गया।
सूत्रों के मुताबिक छापे में करोड़ों की नकदी, दर्जनों लॉकरों तथा अरबों रुपए की अघोषित सम्पत्ति की जानकारी मिली है।
29 ठिकानों पर पड़ा छापा
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमों ने सुबह व्यवसायी के 29 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। राजस्थान में किशनगढ़, चित्तौडग़ढ़ व उदयपुर में व्यवसायी के बड़े ठिकाने हैं।
आयकर टीम ने किशनगढ़ स्थित व्यवसायी के निवास पर भी कार्रवाई की। देशभर में हुई इस कार्रवाई के लिए विभाग की दो दर्जन से अधिक टीमें जुटी रहीं। व्यवसायी का मार्बल व्यवसाय विश्व भर में फैला है।
देशभर में खासकर राजस्थान मध्यप्रदेश व दक्षिण भारत में ग्रेनाइट, मार्बल एवं सीमेंट तैयार करने के लिए काम में लिए जानेवाले कच्चे माल की दर्जनों खानें हैं।