{"_id":"632fccf2105b3d1d4d207e04","slug":"it-company-owner-kidnapped-in-bhilwara-miscreant-asked-ransom-of-five-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आईटी कंपनी के मालिक का अपहरण कर मांगे पांच करोड़, पुलिस ने दो घंटे में बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आईटी कंपनी के मालिक का अपहरण कर मांगे पांच करोड़, पुलिस ने दो घंटे में बदमाशों को पकड़ा
Sun, 25 Sep 2022 09:10 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:10 AM IST
सार
बदमाशों ने ऑफिस से घर जा रहे आईटी कंपनी के मालिक के गाड़ी को टक्कर मार दी। फिर उन्हें जबरन कार में बिठाकर ले गए। अपहरण करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
भीलवाड़ा में आईटी कंपनी के मालिक का अपहरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में बदमाशों ने आईटी कंपनी के मालिक का अपहरण कर लिया। किडनैपर्स ने अपहृत के परिजनों को कॉल कर पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने बदमाशों की कार को घेर लिया और दो घंटे ही अपहृत को बदमाशों के चंगुल से मुक्त करवा लिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार शास्त्री नगर निवासी 42 वर्षीय ललित कुमार कृपलानी एक आईटी कंपनी के मालिक हैं। ललित शनिवार दोपहर दो बजे वे अपने ऑफिस से घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद कार से पांच बदमाश उतरे और ललित को कार में बिठा लिया। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता को फोन कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने तुरंत आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया। पुलिस ने बदमाशों की कार को कादूकोट के पास घेर लिया और आईटी कंपनी के मालिक को छुड़ा लिया। पुलिस ने तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो फरार हो गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन