फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   IS agent siraj big revelations on ISIS

जयपुर से पकड़े गए आईएस एजेंट से हुए बड़े खुलासे

Sat, 12 Dec 2015 02:01 PM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
IS agent siraj big revelations on ISIS

जयपुर से धरे गए आईएसआईएस एजेंट और आईओएसी के कर्मचारी मोहम्मद सिराजुद्दीन को शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट ने 21 दिसंबर तक पुलिस रिमांड के लिए एटीएस को सौंप दिया। जयपुर के जवाहर नगर एन्क्लेव में किराए पर रह रहे आईओसीएल के मार्केटिंग मैनेजर सिराजुद्दीन को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि राजस्थान के बजाय अन्य प्रदेश व देश के बाहर सिराजुद्दीन के सम्पर्क सामने आए हैं। इसमें सीरिया ही नहीं, अनेक देश हैं, जिनके बड़ी संख्या में संदिग्ध लोग इसके संपर्क में हैं, जो आईएस के सदस्य हैं।
विज्ञापन


देश में भी कई राज्य के लोगों से इसके संबंध हैं। एडीजी एटीएस आलोक त्रिपाठी ने बताया कि कुछ माह से सिराजुद्दीन आईएस के संपर्क में आया था और सोशल मीडिया पर व वाट्सएप पर ग्रुप बनाकर युवक-युवतियों से संपर्क बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे चार माह पहले ही परिवार को अपने मूल निवास कर्नाटक स्थित गुलबर्गा में भेज दिया था। इसके बाद आईएस गतिविधियों में तेजी से सक्रिय हो गया। उसने अपने परिवार को इस बारे में कुछ नहीं बताया था।

सोशल मीडिया पर युवाओं को साथ जोड़ता था सिराज

IS agent siraj big revelations on ISIS

बताया जाता है कि सिराज ने अपने साथ सीरिया जाने के लिए कई लड़के लड़कियों को तैयार कर लिया था। इनमें से एक लड़की हैदाराबाद की रहने वाली थी। जो उसके साथ सीरिया जाना चाहती थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उसकी सारी गतिविधि सोशल मीडिया पर ही चलती थी। जहां वह कट्टर विचारधारा से जुड़े युवाओं की तलाश करता और फिर मैसेज भेजकर अपना दोस्त बना लेता। इसके बाद आईएस से जुड़े फोटो और पोस्ट भेजकर उनकी प्रतिक्रिया जानता था।

वहीं आईओसी में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी बताते हैं कि आमतौर पर सिराज चुप ही रहता था। वह ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके साथ के ज्यादातर कर्मचारी उसके नाम को भी नहीं पहचानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed