{"_id":"640874f3f18a487c28079d83","slug":"iranian-couple-taxi-driver-going-to-hyderabad-with-gps-reached-indo-pak-border-apprehended-bsf-in-barmer-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारत-पकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ा गया ईरानी कपल, GPS के सहारे जा रहा था हैदराबाद, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारत-पकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ा गया ईरानी कपल, GPS के सहारे जा रहा था हैदराबाद, पूछताछ जारी
Wed, 08 Mar 2023 05:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Mar 2023 05:13 PM IST
सार
ईरानी नागरिकों का वीजा खत्म हो चुका था, इसके बाद भी वह वापस नहीं लौटे। ऐसे संभावना जताई जा रही है कि कहीं ये तीनों बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने की फिराक में तो नहीं थे।
विज्ञापन
पुलिस ईरानी कपल से कर रही है पूछताछ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में बीएसएफ ने भारत पाकिस्तान सीमा के पास से एक ईरानी कपल और एक टैक्सी चाल को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां तीनों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं। हैरानी की बात ये है कि पकड़े गए ईरानी नागरिक चार महीने पहले भारत घूमने आए थे। उनका वीजा खत्म हो गया है, इसके बाद भी वह वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ईरानी नागरिक जहांगीर रजाई (48) और सारा राजदान जू (48) दिल्ली के टैक्सी ड्राइवर अली अकबर के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने पूछताछ में बताया कि हम जीपीएस सिस्टम के जरिए हैदराबाद जा रहे थे, लेकिन जीपीएस ने उन्हें भारत- पाकिस्तान सीमा से लगे मुनाबाव गांव पहुंचा दिया। इसकी जानकारी जैसे ही बीएसएफ को लगी तो उन्हें पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों से गडरारोड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
ईरानी नागरिकों का वीजा खत्म हो चुका था, इसके बाद भी वह वापस नहीं लौटे। ऐसे संभावना जताई जा रही है कि कहीं ये तीनों बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने की फिराक में तो नहीं थे।