{"_id":"61f2a44f8df79303003486b8","slug":"ips-shyam-singh-is-the-new-sp-of-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अफसरों के तबादले: भरतपुर के नए एसपी होंगे श्याम सिंह, देवेंद्र बिश्नोई को बीकानेर में आरएसी थर्ड बटालियन की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अफसरों के तबादले: भरतपुर के नए एसपी होंगे श्याम सिंह, देवेंद्र बिश्नोई को बीकानेर में आरएसी थर्ड बटालियन की जिम्मेदारी
Thu, 27 Jan 2022 07:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:29 PM IST
सार
देवेंद्र पहले भी आरएसी थर्ड बटालियन में कमांडेंट के पद पर रह चुके हैं। पिछले साल जनवरी में ही उन्हें भरतपुर का एसपी बनाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने गुरुवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। भरतपुर एसपी देवेंद्र बिश्नोई को बीकानेर के आरएसी की थर्ड बटालियन की जिम्मेदारी एक बार फिर दी गई है। उनकी जगह श्याम सिंह को भरतपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। बिश्नोई पहले भी आरएसी थर्ड बटालियन में कमांडेंट पद पर रह चुके हैं। पिछले साल जनवरी में ही उन्हें आरएसी थर्ड बटालियन से हटाकर भरतपुर एसपी बनाया गया था। वे एक बार फिर उसी पद पर गए हैं।
बतादें कि पिछले दिनों बिश्नोई का ट्रांसफर आरएसी की पांचवीं बटालियन जयपुर में किया गया था। बाद में सरकार ने आदेश निरस्त कर दिया। अब दो दिन बाद नया आदेश जारी कर उन्हें बीकानेर भेजा गया है। बिश्नोई ने आरपीएस के रूप में भी बीकानेर में काम किया है, वे यहां सीओ सदर भी रहे हैं। साथ ही उनका परिवार भी बीकानेर में रहता है। माना जा रहा है कि उन्हें बीकानेर में रहना पसंद है, वे जयपुर नहीं जाना चाहते थे। इस कारण सरकार ने उनके तबादले का आदेश निरस्त कर दिया। साथ ही दूसरा आदेश जारी कर आरएएसी में वापस भेज दिया। वे दो-तीन दिन में वहां जाकर पदभार ग्रहण कर लेंगे।