फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Interstate gang member arrested for stealing by breaking roof of three shops in Churu

Churu: एक ही रात में तीन दुकानों की छत तोड़कर चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गैंग का सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Fri, 07 Oct 2022 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Oct 2022 02:57 PM IST
सार

राजस्थान में चूरू जिले की मुख्य बाजार में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। एक ही रात में तीन दुकानों की छत तोड़कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गैंग के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Interstate gang member arrested for stealing by breaking roof of three shops in Churu
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू शहर के मुख्य बाजार में एक ही रात में तीन दुकानों की छत तोड़कर नकबजनी की वारदात हुई थी। वारदात का खुलासा कर कोतवाली पुलिस ने बांसवाड़ा के अंतर्राज्यीय हरीश उर्फ हरिया गैंग के एक सदस्य सुनील भील पुत्र राजू थाना भूगंडा जिला बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी दिगंत आनन्द ने बताया, गिरफ्तार आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों व वारदात में चोरी किए गए नकदी और सामान की बरामदगी के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। हरीश उर्फ हरिया गैंग द्वारा दिल्ली, हिमाचल, गुजरात और मध्यप्रदेश आदि राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी दिगंत ने बताया, 23 अगस्त को वार्ड नंबर-28 निवासी व्यापारी कृष्णकांत लोहिया ने थाना कोतवाली में एक रिपोर्ट पेश की, जिसके अनुसार बीती रात अज्ञात चोर उसकी और पड़ोस की दो दुकानों की छत को तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई राजेश कुमार के सुपुर्द की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, सीओ राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन और एसएचओ महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई राजेश कुमार मय कांस्टेबल कुलदीप-बलबीर की टीम गठित की गई। गठित टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी से अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य सुनिल भील को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफतार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed