फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Internet will be closed in Bharatpur till 12 noon tomorrow protest of saintsa

Rajasthan: भरतपुर में कल दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा इंटरनेट, साधु-संतों का प्रदर्शन, आदेश जारी

Tue, 19 Jul 2022 03:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Jul 2022 03:03 PM IST
सार

संभागीय आयुक्त के आदेश के अनुसार इंटरनेट सेवा डीग, नगर, कामां पहाड़ी और सीकरी तहसील में बंद रहेगी।

विज्ञापन
Internet will be closed in Bharatpur till 12 noon tomorrow protest of saintsa
इंटरनेट सेवा बंद।

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में मंगलवार दोपहर 12 बजे से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। यह कल दोपहर 12 बजे तक बंद रही है। संभागीय आयुक्त के आदेश के अनुसार इंटरनेट सेवा डीग, नगर, कामां पहाड़ी और सीकरी तहसील में बंद रहेगी। 

विज्ञापन


जनकारी के अनुसार अवैध खनन के लेकर बाबा हरिबोल दास के नेतृत्व  में साधु-संतों धरना प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने नेटबंदी के आदेश जारी किए हैं। आदेश में उन्होंने कहा कि प्रदशर्न के दौरान आसामजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर के एक आश्रम और मंदिर से जुड़े साधु-संत 500 से ज्यादा दिन से धरना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भरतपुर और धौलपुर जिले में अवैध माइनिंग से पहाड़ नष्ट हो रहे हैं। जानकारी होने के बाद भी जिला प्रशासन और सरकार इसे रोकने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। आश्रम से जुड़े दो साधु बाबा हरि बोलदास और बाबा नानायण दास भरतपुर और धौलपुर के आदी बद्रिका और कनिकाचंल पर्वत को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। धरने को एक साल से ज्यादा का समय होने के बाद भी उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने बड़े आंदोलन का फैसला किया है। जिसे देखते हुए भरतपुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed