{"_id":"f39032e41ff56a92e9c4168184f7794f","slug":"inhuman-behave-of-police-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर पूर्व सरपंच को पिलाया पेशाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर पूर्व सरपंच को पिलाया पेशाब
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जयपुर शहर के थाने में पुलिस वालों ने ऐसी दरिंदगी की है कि लोगों को रोंगटे खड़े हो जाएं।
विज्ञापन
जयपुर के फागी थाने में बुरी तरह से पीटने के बाद एक पूर्व सरपंच को पेशाब पिला दिया गया। इसके बाद भी पुलिस की अमानवीयता का सिलसिला जारी रहा।
अपनी यह पीड़ा बताने के लिए पीड़ित, दौसा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के निवास पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों के असभ्य आचरण को बयां करते हुए फफक पड़ा।
पीड़ित ने कहा "पूर्व सरपंच बिशन सिंह राजावत का फोन आया कि तुरंत थाने पहुंचो। जब मैं थाने की ओर गया तो बिशनसिंह घायल अवस्था में तिराहे पर मिले। मैंने उनसे घटना के बारे में पूछा और जयपुर ग्रामीण एसपी को रात 11 बजे फोन किया। एसपी ने सीओ व जयपुर से एक अधिकारी भेजने की बात कही।"
इतने में हाथों में लाठियां लिए हुए फागी थाने के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और यह कहते हुए हमला कर दिया कि इसका यहीं एनकाउंटर कर दो।
पीड़ित पूर्व सरपंच ने बताया कि ने बताया कि थाने में मुझे पेशाब पिलाया और जेल में बंद कर दिया। रात करीब एक बजे ग्रामीणों को इस घटना की भनक लगी।
ग्रामीणों ने थाने में आकर दोनों को बाहर निकालने का आग्रह किया। थाने के सारे स्टाफ ने शराब पी रखी थी। पीड़ित ने बताया कि पुलिसकर्मियों के आगे बार-बार गिड़गिड़ाने पर भी उन्होंने रहम नहीं किया और जबरन पेशाब पिला दिया।
विज्ञापन