फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Inflation relief camps will be set up in Rajasthan from April 24 decision in the cabinet meeting Jaipur

Rajasthan: 24 से महंगाई राहत कैंप, हर ग्राम पंचायत और वार्ड में 2-2 दिन के कैंप लगेंगे, कैबिनेट बैठक में फैसला

Wed, 12 Apr 2023 08:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Apr 2023 08:55 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में देश में बढ़ती महंगाई से प्रदेशवासियों को राहत दिलाने के लिए अहम निर्णय लिया गया। हर पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 24 अप्रेल से महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Inflation relief camps will be set up in Rajasthan from April 24 decision in the cabinet meeting Jaipur
राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में महंगाई राहत कैंप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्रिपरिषद ने एक राय में कहा कि कैंप आमजन और वंचित वर्ग को महंगाई की मार से उभारने में मददगार साबित होंगे। 
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 30 जून तक प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में 2-2 दिवसीय कैंप लगाए जाएंगे। इनमें पात्र लाभार्थियों को 10 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही गारंटी कार्ड और संशोधित स्वीकृति आदेश आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। योजनाओं का लाभ लेने के लिए कैंपों में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। 
विज्ञापन


11283 ग्राम पंचायतों और 7500 शहरी वार्डों में कैंप
प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान के प्रत्येक शिविर में महंगाई राहत कैंप के विशेष काउंटर लगाएं जाएंगे। गांवों के संग अभियान के तहत 11283 ग्राम पंचायतों और शहरों के संग अभियान के तहत 7500 वार्डों में वार्डवार शिविरों में कैंप लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा 2000 स्थाई महंगाई राहत कैंप भी लगेंगे। ये कैंप जिला प्रशासन द्वारा राजकीय अस्पताल, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार, शॉपिंग मॉल्स, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट, पंचायत समिति, नगरपालिका, अन्य राजकीय कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। 


कैंप का मुख्य उद्देश्य
आमजन को उनके अधिकारों, जनहितैषी योजनाओं और उनकी पात्रता की सम्पूर्ण जानकारी देकर जागरूक करने के साथ उन्हें सशक्त बनाना कैम्प का मुख्य उद्देश्य है। इनकी विशेषता है कि किसी भी जिले का व्यक्ति अन्य जिलों के शिविरों में भी जनाधार के जरिए पंजीकरण करा सकता है। 

10 जनकल्याणकारी योजनाएं, आमजन को मिलेगा संबल
1.मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर गारंटी कार्ड योजना।
2.मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह)।
3.मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह)।
4. मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना।
5. महात्मा गांधी नरेगा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (25 अतिरिक्त दिवस तथा कथौड़ी, सहरिया व विशेष योग्यजन को 100 दिवस अतिरिक्त)।
6.इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (125 दिवस)।
7. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह)।
8. मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना।
9. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (अब 25 लाख रुपए का बीमा)।
10.  मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना (अब 10 लाख रुपए का बीमा)

वेबसाइट और टोल फ्री नंबर
वेबसाइट और टोल फ्री नंबर पर सम्पूर्ण जानकारी 21 अप्रैल से वेबसाइट mehngaairahatcamp.rajasthan.gov.in और Toll Free Number 181 से मिलेगी।

योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज 
  • मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना- बिल पर अंकित नंबर, कनेक्शन नंबर
  • गैस सिलेंडर योजना- गैस कनेक्शन नंबर और एजेंसी का नाम
  • महात्मा गांधी नरेगा- जॉब कार्ड नंबर
  • अन्य समस्त योजनाओं के लिए- जन आधार नंबर

महंगाई राहत कैंप का समय
  • 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक कैंप 
  • 30 जून तक कभी भी रजिस्ट्रेशन संभव 
  • सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक समय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed