फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Dholpur, two youths gang-raped a woman by tying her up

Dholpur: बच्चों को कमरे में बंद कर विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देकर फरार, दो युवकों पर केस दर्ज

Tue, 02 May 2023 12:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 May 2023 12:55 PM IST
सार

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके में तीन बच्चों की मां से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
In Dholpur, two youths gang-raped a woman by tying her up
धौलपुर कोतवाली थाना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके में एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 30 अप्रैल को धौलपुर में दो आरोपियों ने महिला का मुंह बांधकर और उसके तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। विवाहिता के पति ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद आरोपी महिला को और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


धौलपुर के महिला पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में 32 साल की विवाहिता ने बताया कि 30 अप्रैल को वह दोपहर के वक्त घर में बेड पर सो रही थी। इसी दौरान घात लगाकर आरोपी पप्पू पुत्र मेहताब गुर्जर निवासी बड़ापुरा और जितेंद्र सिंह गुर्जर पुत्र विजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी अंबर खा नगला पहुंच गए। आरोपियों ने सोती हुई पीड़िता को बेड पर ही दबोच लिया। रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता ने बचाने के लिए अपने तीनों बच्चों को आवाज लगाईं, लेकिन आरोपियों ने बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। FIR में महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसका मुंह गमछा से बांध दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि दोपहर के वक्त उसका पति जंगल में बकरियां चराने गया था। पति ने पीड़िता को साथ लेकर महिला पुलिस थाने में नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को गैंगरेप पीड़ित का मेडिकल कराया जाएगा
महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया पीड़िता की रिपोर्ट पर नामजद दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग पंजीबद्ध किया है। उन्होंने बताया पीड़िता के पर्चा बयान लेकर मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संबंधित ठिकानों पर रवाना की है। उन्होंने बताया आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed