{"_id":"644884d1fb33c1587f01a217","slug":"in-bhadra-ward-25-of-hanumangarh-bike-rider-was-beaten-and-injured-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: बाइक सवार को घेरकर चार युवकों ने पीटा, ईंट से सिर पर किए वार, 4 नामजद सहित 8 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: बाइक सवार को घेरकर चार युवकों ने पीटा, ईंट से सिर पर किए वार, 4 नामजद सहित 8 के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 26 Apr 2023 07:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 26 Apr 2023 07:26 AM IST
सार
हनुमानगढ़ के भादरा वार्ड 25 में रंजिश के चलते बाइक सवार युवक की चार लड़कों ने घेर कर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। आठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
बाइक सवार से मारपीट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाइक पर जा रहे युवक को रोककर गाली-गलौज, मारपीट करने और ईंट से सिर में हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में भादरा पुलिस थाने में चार नामजद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तारा (21) पुत्र सुनील वाल्मीकि निवासी वार्ड 25, भादरा ने मामला दर्ज करवाया कि वह 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक पर घर जा रहा था। कमल किराना की दुकान के पास लक्का पुत्र पप्पूराम, सेकिया पुत्र लाला उर्फ बाण्डा, विक्की उर्फ विक्रम पुत्र बाल सिंह, अजय उर्फ कातिया निवासी भादरा और चार अन्य लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौज और बदतमीजी करने लगे। विरोध करने पर लक्का, सेकिया, विक्की, अजय ने कहा कि आज वे उससे रंजिश निकालेंगे।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी
इन लोगों ने उसे बाइक से नीचे गिराकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। लक्का और सेकिया ने ईंट से सिर पर वार किया। शोर मचाने पर सभी मारपीट करते हुए अजय पुत्र भाल सिंह के घर के सामने ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसकी मां, भाई रोहित और दो अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर बीच-बचाव किया। इन लोगों ने उसे और उसके परिवार के सदस्यों को धमकी दी कि आज तो वह बच गया, लेकिन फिर कभी मौका मिलेगा तो उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई खेमराज को सौंपी है।
विज्ञापन