फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Illegal relationship with mother youth killed son In Nagaur

Rajasthan: मां से अवैध संबंध, युवक ने 11 साल के बेटे की हत्या की, मोबाइल दिलाने के बहाने ले गया था

Tue, 08 Nov 2022 10:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Nov 2022 10:08 PM IST
सार

पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक की मां के साथ उसका अवैध संबंध था। जिसमें बाधा बनने पर उसने बच्चे की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Illegal relationship with mother youth killed son In Nagaur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले की लाडनूं और खूनखुना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई एक हत्या के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने 11 साल के बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीताराम उर्फ सुरेश पुत्र मदन लाल मेघवाल निवासी छोटी खाटू का रहने वाला है। आरोपी अवैध संबंध में बाधा बन रहे बच्चे को मोबाइल दिलाने का बहाना बनाकर रेलवे ट्रैक पर ले गया था, जहां उसकी हत्या कर फरार हो गया थ।

विज्ञापन


एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि मंगलवार को गांव तीतरी निवासी चांद सिंह ने राजकीय चिकित्सालय खाटू बड़ी में थाना लाडनू पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट दी थी। जिसमें उसने बताया गया कि सोमवार को उसके भाई राजू सिंह का 11 साल बेटा नवदीप सिंह को सीताराम मेघवाल लेकर गया था। नवदीप की लाश छोटी खाटू से बाडबरा रेलवे लाइन पर मिली है। हमें शक है कि सीताराम ने ही बच्चे की हत्या की है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी सीताराम उर्फ सुरेश को डिटेन कर पूछताछ उससे पूछताछ की र्ग तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपी ने बताया कि 11 साल के बच्चे नवदीप की मां के साथ उसका पिछले 1 साल से अवैध संबंध था। बच्चा उसके संबंधों में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। वह बच्चे को उसके घर से मोबाइल दिलाने का लालच देकर ले गया और छोटी खाटू रेलवे ट्रैक पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed