{"_id":"626eb0cf987e8148db49f063","slug":"illegal-liquor-worth-60-lakhs-seized-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 60 लाख की अवैध शराब जब्त, कंटेनर से 571 शराब के कार्टून ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 60 लाख की अवैध शराब जब्त, कंटेनर से 571 शराब के कार्टून ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
Sun, 01 May 2022 09:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 01 May 2022 09:39 PM IST
सार
उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा नंबर के एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी में उसमें अवैध शराब के 571 कार्टून भरे मिले। पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने रविवार को अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ लिया। तलाशी में कंटेनर से अवैध शराब के 571 कार्टून जब्त किए गए। साथ ही कंटेनर चालक सुरेश कुमार पुत्र मामचंद निवासी झुंझुनू को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि आईजी हिंगलाज दान के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। थाना अधिकारी तेजकरण सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान मुखबिर की सूचना पर हरियाणा नंबर के एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें अवैध शराब के 571 कार्टून भरे मिले। आरोपी तस्कर चालक सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर अवैध शराब से जब्त कर ली गई है। आरोपी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन