{"_id":"643548e0fc5d697bb20db891","slug":"ig-umesh-dutta-came-to-jhunjhunu-took-stock-of-head-constable-promotion-recruitment-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: IG दत्ता आए झुंझुनूं, हेडकांस्टेबल पदोन्नति भर्ती का लिया जायजा, कहा- अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: IG दत्ता आए झुंझुनूं, हेडकांस्टेबल पदोन्नति भर्ती का लिया जायजा, कहा- अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा
Tue, 11 Apr 2023 05:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 11 Apr 2023 05:17 PM IST
सार
हेड कांस्टेबल पदोन्नति भर्ती को लेकर जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता मंगलवार को झुंझुनूं दौर पर रहें। पुलिस लाइन में उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस के जवानों का प्रशिक्षण भी दिया। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ दिया गया। मौके पर झुंझुनूं एसपी मृदुल कच्छावा भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
आईजी उमेश दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजी उमेश दत्ता ने बताया कि राजस्थान पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ खास अभियान चलाया गया है। इसके अलावा राजस्थान पुलिस सोशल मीडिया पर भी खास निगरानी रख रही है, बदमाशों, गैंगस्टरों को फॉलो करने वाले युवाओं को समझाईश के साथ साथ कार्रवाई भी की जा रही है। ताकि गैंगस्टर और उनके महिमा मण्डन से प्रभावित होकर बच्चे अपना करियर ना खराब करें।
विज्ञापन
साथ ही उनके परिवार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि युवाओं के गलत राह से बचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं जिला अपराध की दृष्टि महत्वपूर्ण क्षेत्र है, हरियाणा बॉर्डर से भी लगा हुआ है। कई बार अपराधी वारदात को अंजाम देकर हरियाणा में जाकर छिप जाते है, ऐसे में अपराधियों पर अंकुश लगाने लिए जिले में समय समय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, समय समय पर ए श्रेणी की नाकाबंदी कर व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है, वहीं हरियाणा से आने वाले अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें
आईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। साथ ही जनता से अच्छा व्यवहार करने, गश्त बढ़ाने, बॉर्डर इलाकों में नाकाबंदी एवं गश्त बढ़ाने के लिए कहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपाल सिह,सिटी सिओ शंकरलाल छाबा सहित थानाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन