फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   husband kills wife in Jaipur married seven months ago

Rajasthan: शादी के सात महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, चार माह से मायके में थी, तीन दिन पहले आई थी ससुराल

Sat, 22 Oct 2022 08:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Oct 2022 08:46 PM IST
सार

मृतका के पिता ने आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ हत्या और दहेज के लिए परेशान करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
husband kills wife in Jaipur married seven months ago
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक पति ने पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। शादी के बाद उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को हुए विवाद के पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला जिले के रायसर क्षेत्र के बिलोद गांव का है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के पिता ने रामकुमार मीणा ने रायसर थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी की सात महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से बेटी को ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान कर रहे थे। जिसे लेकर उसका पति आए दिन उससे झगड़ा और मारपीट करता रहता था। इस कारण वह चार महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले बेटी के जेठ के बेटे के जन्मदिन का कार्यक्रम था। जिसके लिए उसका पति उसे लेने के लिए आया था। ससुराल जाने के बाद शुक्रवार को किसी बात पर पति-पत्नी की बहस हो गई। जिसके बाद पति रामकरण मीणा ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मृतका के पिता ने रामकुमार मीणा ने रायसर थाने में मृतका के पति रामकरण सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के चलते हत्या करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed