फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband killed wife and her brother for 2 crore rupees in Jaipur Rajasthan

Rajasthan: दो करोड़ के लिए पत्नी-साले की हत्या, बीमा कराकर 10 लाख में दी सुपारी, दो महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 30 Nov 2022 06:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 30 Nov 2022 06:09 PM IST
सार

साल 2015 में शालू और महेश की शादी हुई थी। करीब दो साल बाद दोनों अलग हो गए। अपनी योजना को सफल बनाने के लिए महेश ने पांच साल अलग रहने के बाद 2022 में शालू के साथ नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Husband killed wife and her brother for 2 crore rupees in Jaipur Rajasthan
आरोपी महेश चंद्र, मृतका शालू और उसका भाई राजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने बीमा पॉलिसी के 1.90 करोड़ रुपये के लिए अपनी पत्नी और साले की हत्या करवा दी। आरोपी पति ने दोनों की हत्या इस तरह से कराई कि सभी को यह सड़क हादसा लगे। पुलिस ने इसे हादसा मान भी लिया था, लेकिन जब जांच पूरी हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति महेश चंद्र उर्फ राजु धोबी और चार हत्यारों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मामला शहर के हरमाड़ा थाने का है। 5 अक्टूबर को थाना इलाके में स्कूटी सवार भाई-बहन की एक कार की चपेट में आ गए थे। हादसे में महेश की पत्नी शालू की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उसके भाई राजू दस लानिया ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि महेश ने हाल ही में शालू का 1.90 करोड़ रुपये का बीमा कराया था। सड़क हादसे में शालू की मौत होने पर उसे यह पैसा मिलेगा। ऐसे में पुलिस को शालू की हत्या का शक हुआ। जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। 

विज्ञापन

Husband killed wife and her brother for 2 crore rupees in Jaipur Rajasthan
पुलिस गिरफ्त में चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार साल 2015 में शालू और महेश की शादी हुई थी। दो साल बाद 2017 में शालू ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। पांच साल अलग रहने के बाद महेश ने पत्नी से एक बार फिर नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। वह पत्नी का बीमा करवाकर उसकी हत्या के हादसे में तब्दील कर क्लेम लेना चाहता था। अपनी योजना को सफल बनाने के लिए महेश शालू से फोन पर बात करने लगा। अप्रैल में वह उसके घर गया और उससे कहा कि तुम्हें जल्दी ही साथ लेकर चलूंगा, फिर हम मिलकर रहेंगे। 

शालू से नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी महेश ने मई में उसका बीमा करा दिया। इसकी शर्त थी कि अगर शालू की सड़क हादसे में मौत हो जाती है तो उसे 1.90 करोड़ रुपये मिलेंगे। योजना के तहत महेश ने शालू से कहा कि मैंने भगवान बालाजी से एक मन्नत मांगी हैं। मन्नत पूरी हो इसके लिए तुम्हें भगवान बालाजी के दर्शन करने के लिए लगातार बाइक पर जाना होगा। पूजा पूरी होने के बाद हम साथ में रहेंगे। इसके बाद से शालू बालाजी के दर्शन के लिए जाने लगी थी।     

इधर, महेश ने एक अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त मुकेश को पत्नी शालू को मारने की सुपारी दे दी। 10 लाख रुपये में हत्या की बात तय हुई थी। आरोपी महेश ने 5.50 लाख एडवांस के रूप में दे दिए थे। 5 अक्टूबर को हिस्ट्रीशीटर मुकेश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शालू और उसके बुआ का लड़के राजू को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में शालू की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, उसके भाई राजू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।  

पुलिस ने इस मामले में मृतका शालू के पति महेश चंद्र, सुपारी लेने वाले मुकेश सिंह राठौड़, राकेश कुमार बैरवा और सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी कई बार शालू को मारने की काशिश की थी। वह अल्टो कार से उसे टक्कर मारने चाहते थे, लेकिन फिर उन्हें लगा कि इससे वह बच न जाए। इसलिए उन्होंने प्रमोद नाम के युवक को भी अपने साथ शामिल कर लिया। पांच अक्टूबर को बदमाशों ने सफारी गाड़ी से शालू और राजू को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को पकड़ लिया है। फरार चल रहे प्रमोद की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed