{"_id":"63d3c607365b4a16334522c3","slug":"husband-killed-his-wife-in-churu-dead-body-found-lying-in-house-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बिजली चोरी करने की बात पर दंपति में कहासुनी, पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बिजली चोरी करने की बात पर दंपति में कहासुनी, पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या
Fri, 27 Jan 2023 06:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 27 Jan 2023 06:09 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुताबिक हत्या से पहले कृष्ण कुमार की उसकी पत्नी से बिजली चोरी की बात पर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
चारपाई पर पड़ा मिला महिला का शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर तहसील के साहवा थाना इलाके के गांव भाड़ंग में पति-पत्नी में मामूली बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। विमला का शव उसके घर में चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मृतका के भाई ओमप्रकाश ने साहवा थाने में आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। हत्या के बाद से ही कृष्ण कुमार फरार है, जिसकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
साहवा थाना अधिकारी रामप्रताप विश्नोई ने बताया कि मृतका के भाई ओमप्रकाश ने हत्या का केस दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन विमला की शादी 20 साल पहले भाड़ंग गांव के कृष्ण कुमार सारण के साथ हुई थी।
विज्ञापन
26 जनवरी को दोपहर 3 बजे के करीब विमला के देवर राजेन्द्र ने फोन पर सूचना दी कि कृष्ण कुमार ने उसकी हत्या कर दी। विमला की लाश ढाणी में पड़ी है। जिस पर वह अपने चाचा भादरराम के साथ गांव भाड़ंग पहुंचा। जहां उसकी बहन विमला का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा था। विमला के शरीर पर काफी चोट के निशान थे कमरे में खून बिखरा पड़ा था। घटना के बाद कृष्ण कुमार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक हत्या से पहले कृष्ण कुमार की उसकी पत्नी से बिजली चोरी की बात पर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।