{"_id":"63baa8924b28d6083e335855","slug":"husband-commits-suicide-in-bhilwara-records-video-for-ca-wife-rajasthan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तुमने नहीं, तुम्हारे परिवार ने गलत किया, CA पत्नी के लिए ये बोल पति फंदे पर झूला, की थी लव मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तुमने नहीं, तुम्हारे परिवार ने गलत किया, CA पत्नी के लिए ये बोल पति फंदे पर झूला, की थी लव मैरिज
Sun, 08 Jan 2023 10:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:10 PM IST
सार
मुकेश सिंह जहाजपुर का रहने वाला था। वह एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था। वहीं, उसकी प्रेमिका रूपम सीए थी। दोनों जयपुर में रहकर नौकरी कर रहे थे। 20 जनवरी 2022 को दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
पत्नी घर छोड़कर गई तो पति ने लगाई फांसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने अपनी पत्नी के लिए दो वीडियो भी रिकॉर्ड किए हैं। वीडियो में मुकेश अपनी पत्नी रूपम से कह रहा है कि तुम गलत नहीं हो। तुम्हारे परिवार वाले गलत हैं। उन्होंने मेरे साथ क्या-क्या किया ये तुम्हें पता नहीं। मैं पल पल मर रहा हूं, मेरे जाने के बाद तुम अपने परिवार वालों से जवाब मांगना। वीडियो में इस तरह की कईं बातें कहकर मुकेश ने फांसी लगा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुकेश सिंह जहाजपुर का रहने वाला था। वह एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था। वहीं, उसकी प्रेमिका रूपम सीए थी। दोनों जयपुर में रहकर नौकरी कर रहे थे। 20 जनवरी 2022 को दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद से दोनों काफी खुश थे और साथ रह रहे थे, लेकिन करीब दो माह पहले मुकेश जयपुर से अपने गांव जहाजपुर आया था। इसी बीच उसकी पत्नी रूपम उसे बिना बताए अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
मुकेश वापस आया तो रूपम उसे घर पर नहीं मिली, उसने फोन कर पता किया तो उसे उसके घर जाने के बारे में पता चला। इसके बाद से मुकेश रूपम को वापस बुलाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह नहीं लौटी। इसे लेकर मुकेश काफी परेशान चल रहा था। 4 जनवरी की रात को उसने जहाजपुर में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
अब मुकेश के छोटे भाई अशोक पुत्र राधेश्याम टॉक ने रूपम के पिता रामजस मुंदडा, मां कौशल्या, पार्थ मुंदड़ा, घनश्याम गौड़, विशाल मुंदड़ा, महेश मुंदड़ा और अंकित मुंदड़ा के खिलाफ उसके भाई को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस जहाजपुर थाना इलाके में दर्ज कराया है।
आत्महत्या से पहले मुकेश ने दो वीडियो रिकॉर्ड किए हैं, जिन्हें उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें वह कह रहा है कि रूपम प्लीज आ जाओ। मैं बहुत परेशान हूं। मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, मैं क्या करूं। तुम मेरी जिंदगी में नहीं तो कुछ नहीं है, रूपम प्लीज आ जाओ। मैं कुछ नहीं करूंगा, तुम्हे बहुत खुश रखुंगा। प्लीज तुम वापस आ जाओ। एक बार बात मुझसे कर लो। मुझे इससे ज्यादा और कुछ नहीं चाहिए।
दूसरे वीडियो में उसने कहा- मेरा नाम मुकेश कुमार टॉक है। आज जो मैं सुसाइड कर रहा हूं उसकी वजह रूपम का पूरा परिवार है। रूपम के परिवार के लोग मुझे बहुत बुरी-बुरी धमकियां देते हैं। मुझे मारने की धमकियां देते है। आए दिन मेरे पास धमकियां आती है। इन्होंने बहुत परेशान कर रखा है। मेरे को आए दिन बोलते है, मेरी बेटी का हाथ छोड, उसके फोटो हटा, उसकी आईडी हटा, तेरे को पैसे चाहिए तो बता, नहीं तो तेरे को गोली मारेंगे। तेरे को बदनाम कर देंगे। तेरे परिवार खत्म कर देंगे। मैं रोज रोज मर रहा हूं। जगदीशचंद्र मुंदड़ा, रामजस मुंदड़ा, रूपम की मां कौशल्या, पार्थ, महेश कुमार, भावना मुंदड़ा, नीरज माहेश्वरी व विशाल मुंदड़ा ने मुझे परेशान कर रखा है।
विशाल ने मुझसे बहुत पैसे लिए हैं। आए दिन मैंने बहुत पैसे दिए। रूपम आप विशाल भाई से पैसे का हिसाब लेना। तुम परिवार वालों से पूछो मुझे इतनी धमकियां क्यों दी। आपको पता नहीं चलने दिया रूपम, आपके पीछे क्या हो रहा है। आपको नहीं पता, मुझे आए दिन टॉर्चर किया है। इसलिए में अपने आप को समाप्त कर रहा हूं। आपके परिवार के लोग आरोपी हैं। इनको कड़ी से कड़ी सजा मिले। रूपम को कोई भी कुछ नहीं कहेगा। इसमें रूपम की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती रूपम के परिवार की है। और एक चीज रूपम मैंने लाइव आकर सुसाइड इसलिए नहीं किया, क्योकि आपकी बदनामी मेरे से सहन नहीं होती है। न मैं आपको बदनाम करना चाहता हूं। इसलिए मैं फोन पर रिकॉर्ड करके बोल रहा सभी बात। यह बात सिर्फ आप तक ही रहे। पुलिस वाले जो जानकारी ले उनको सच बताना। आपके परिवार वालों में बहुत गलत किया मेरे साथ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।