Rajasthan: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, दो साल के मासूम की मौत
उदयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटियों के साथ विषैला पदार्थ खा लिया। वहीं गंभीर हालत में पिता और दो बेटियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर जिले में एक पिता ने अपनी तीन पुत्रियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पिता और दो बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला भिंडर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार पति देवीलाल का पत्नी रेखा से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पत्नी अपने पीहर गई हुई थी। इस दौरान पति ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ विषैला पदार्थ खा लिया। जिससे दो साल की झेलकी ने दम तोड़ दिया। वहीं पांच साल की कुमकुम और किरण को पिता के साथ एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं पत्नी को अस्पताल से इस पूरे मामले की सूचना मिली। आनन-फानन में महिला अस्पताल पहुंची। जिसके बाद रेखा ने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।