{"_id":"6491b556e5005ad63d0ade24","slug":"house-caught-fire-due-to-leaking-gas-cylinder-in-bharatpur-sikri-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सीकरी में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, चार बच्चे झुलसे, खाना बनाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सीकरी में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, चार बच्चे झुलसे, खाना बनाते समय हुआ हादसा
Tue, 20 Jun 2023 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 20 Jun 2023 07:49 PM IST
सार
भरतपुर के सीकरी थाना इलाके में गैस सिलेंडर से घर में लगी आग में चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। खाना बनाते समय हुआ हादसा।
विज्ञापन
घर में लगी आग में झुलसे बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के सीकरी थाना इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खाना बनाते समय लीकेज गैस सिलेंडर से घर में आग लग गई। देखते ही देखते घर का सामान भी आग की चपेट में आ गया। हादसे में चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए, जिसमें से दो बच्चों को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना भरतपुर जिले के सीकरी थाना इलाके अंतर्गत पहाड़ी रोड की है, जहां कपूर साहू नाम के व्यक्ति का घर है। कपूर साहू के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। कपूर साहू सुबह ही ठेला लेकर बाजार चला गया। घर में उसकी बेटी रेनू 25 साल, अनामिका 20 साल, खुशबू 19 साल और भांजा गगन पांच साल मौजूद थे। कपूर साहू की पत्नी मजदूरों के साथ निर्माण कार्य देख रही थी। रेनू खाना बना रही थी, तभी अचानक से सिलेंडर लीकेज हुआ और सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
देखते ही देखते घर के सामान ने भी आग पकड़ ली। बच्चे भी आग में झुलस गए, बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी मां और मजदूर भागकर घर में पहुंचे और चारों बच्चों को घर से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना में घर में रखा सारा सामान और 10 हजार रुपये जलकर राख हो गए। रेनू और अनामिका को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन