फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   House caught fire due to electric vehicle explosion

Jaipur: चार्जिंग के समय इलेक्ट्रिक वाहन में विस्फोट से घर में लगी आग, पड़ोसी ने खिड़की तोड़कर बचाया, तीन झुलसे

Sun, 05 Feb 2023 09:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 Feb 2023 09:02 AM IST
सार

जयपुर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन में स्पार्क के बाद लगी आग से घर भी जल गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। जिनको एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
House caught fire due to electric vehicle explosion
स्कूटी और मकान में आग - फोटो : social media

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात चार्जिंग के दौरान स्कूटी में आग लगने का एक और मामला सामने आया। आग से वाहन तो जला ही साथ में घर भी आग की चपेट में आ गया। हादसा जयपुर में शुक्रवार रात का है। यहां एक परिवार अपनी इवी को रात में चार्ज कर रहा था। इस दौरान वाहन में आग लग गई और साथ में खड़ी स्कूटी में भी विस्फोट के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान पड़ोसी आरएसी कॉन्स्टेबल ने परिवार को जगा खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। हादसे में तीन लोग झुलस गए। घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग से दोनों स्कूटी और काफी सामान कबाड़ में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


एएसआई भगवान सहाय के अनुसार हादसा डॉ. नरेन्द्र यादव के घर हुआ है। नरेंद्र मांग्यावास में फिजियोथेरेपिस्ट हैं।
डॉ. नरेन्द्र यादव के साथ उनकी पत्नी ज्योति, पांच साल का बेटा, उसकी भतीजी सुनीता यादव, उसका बेटा रवि रहता है। उन्होंने बताया कि डॉ. यादव ने रात करीब 10 बजे घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग में लगाया था। रात करीब 11 बजे स्कूटी में स्पार्क होने से आग लग गई। स्कूटी में आग लगने से पास खड़ी पेट्रोल की दूसरी स्कूटी ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


एक की हालत गंभीर
दोनों वाहन की आग देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। तभी पड़ोसी आरएसी के कॉन्स्टेबल की आंख खुली और उन्होंने परिवार को जगाया। उन्होंने खिड़की तोड़कर परिवार को बाहर निकालने का प्रयास किया। घर पर मौजूद पांच लोगों में से तीन लोग झुलस गए। आग की सूचना पर एक दमकल की मदद से काबू पाया गया। हादसे में नरेंद्र यादव (30) भतीजी सुनीता (11) और उनका बेटा रवि (13) झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए एसएमएस हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां डॉ. नरेन्द्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed