फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hotel staff beat young man fiercely died on middle road in Jaipur

Murder In Jaipur: होटल कर्मचारियों ने युवक को मरते दम पीटा, फ्राईपेन से सिर पर किए वार, बीच सड़क पर मौत 

Wed, 16 Mar 2022 07:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Mar 2022 07:00 PM IST
सार

जयपुर में एक होटल के कर्मचारियों ने युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा, इससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने उसे बचाने आए दोस्तों के साथ भी मारपीट की। बुधवार को इस वारदात का वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
Hotel staff beat young man fiercely died on middle road in Jaipur
मृतक विशाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयुपर में बैंक कर्मचारियों ने युवक को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।  इस वारदात का वीडियो बुधवार को सामने आया है। वीडियो में होटल के कर्मचारी युवक को लाठी, डंड़े, सरिए और फ्राईपेन से बेरहमी से मारते हुए नजर आ रहा हैं। आरोपियों ने युवक को बचाने आए दोस्तों के साथ भी मारपीट की। वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 साल का विशाल यादव अपने दोस्त मोनू, हिमांशु, पुष्पेंद्र और मानवेंद्र के साथ पार्टी करने के लिए होटल शुकुन पैलेस गया था। देर रात कुछ दोस्त कमरे से बाहर निकलकर होटल की गैलरी में खड़े होकर बात करने लगे। इस दौरान होटल कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने लाठी और सरिए से होटल में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान होटल कर्मचारियों और वहां काम कर रहे कुछ मजदूरों ने डंडे, सरिए और फ्राईपेन से युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विशाल ने बाइक लेकर भागने का प्रयास, लेकिन होटल कर्मचारियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद फ्राईपेन और सरिए से हमला किया। आरोपियों ने विशाल के सिर पर तब तक फ्राईपेन से वार किए जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। हमलावरों के जाने के बाद विशाल के दोस्त उसे एक निजी अस्पातल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hotel staff beat young man fiercely died on middle road in Jaipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विशाल की हत्या के आरोप में वैशाली नगर थाना पुलिस ने सुरेश (29) निवासी सीकर, प्रहलाद कुमार बलाई (25) निवासी अलवर, अमन (22) निवासी शिवपुरी मप्र, अशोक (26) निवासी अलवर और अनिल पापड़दा (19) निवासी दौसा को गिरफ्तार किया है। ये सभी होटल शुकुन पैलेस के कर्मचारी हैं। इनके साथ ही फर्नीचर फैक्ट्री के कर्मचारी लखन बैरवा (22), मुकेश कुमार बैरवा (32), लालचंद बैरवा (24) निवासी दौसा और हनुमानगढ़ निवासी महेंद्र राव (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपुर की नंद विहार कॉलोनी में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed