फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hotel fire in jalore two cylinders burst

Rajasthan: होटल में लगी आग के बाद फटे दो सिलेंडर, तीन दमकलों ने कड़ी मशक्त के बाद देर रात पाया काबू   

Tue, 10 May 2022 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 May 2022 04:55 PM IST
सार

जालौर के चितलवाना उपखंड के दूठवा में देर रात एक होटल में आग लग गई। इस दौरान होटल में रखे दो सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ फट गए। तीन दमकल की गाड़ियाें ने देर रात आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Hotel fire in jalore two cylinders burst
होटल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौर के चितलवाना उपखंड के दूठवा में देर रात एक होटल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान होटल में दो सिलेंडर भी रखे थे। आग लगने से दोनों ही जोरदार धमाके के साथ फट गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस और तीन दमकल की गाड़ियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दूठवा गांव में आबादी क्षेत्र में एक होटल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग होटल में रखे सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण लगी। यहां दो सिलेंडर रखे हुए थे। आग लगने के कुछ देर बाद दोनों सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए। जिससे आग और फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियां ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि जिस दुकान में आ लगी वह दो दिन से शादी समारोह में गया था। 
विज्ञापन


इधर, आग की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि हिंदू सिंह दूठवा, दूठवा सरपंच अशोक खोड, तहसीलदार नारुलाल रेगर, नायब तहसीलदार ईश्वरलाल सोलंकी, पटवारी दिनेश भादू, चितलवाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में मदद की। देर रात आग बुझाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed