Rajasthan: तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौत, काम से लौट रहे थे सभी
तीन मजदूर शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरों ने उन्हें टक्कर मार दी। एक मजदूर को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर के नीमकाथाना इलाके में तेज रफ्तार बोलेरो ने घर लौट रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नीमकाथाना के आगवाड़ी फाटक के पास स्कूल के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। तीन मजदूर राकेश, गिंदीलाल और मोहर सिंह शनिवार देर रात काम से वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरों आई और तीनों मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि राकेश निवासी (25) लालसोट दौसा और गिंदीलाल (42) की मौके पर ही मौत हो गई। मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी। शवों को नीमकाथाना के कपिल अस्पताल लेकर आई। गंभीर हालत में मजदूर मोहर सिंह को जयपुर रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी की तलाश कर रही है।