फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   hit and run case car hit two policemen in Jaipur constable injured

Rajasthan: तेज रफ्तार कार ने नाकाबंदी कर रहे दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, चालक फरार

Thu, 19 May 2022 12:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 19 May 2022 12:40 PM IST
सार

जयपुर में एक तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
hit and run case car hit two policemen in Jaipur constable injured
जयपुर में हिट एंड रन - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में नाकाबंदी कर रहे दो पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


दुर्घटना थाना पश्चिम के जांच अधिकारी रामनरेश ने बताया कि झोटवाड़ा थाना और ट्रैफिक पुलिस के पुलिसकर्मी बुधवार देर रात करीब एक बजे कांटा चौराहा पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई, जिसने बैरिकेड्स के पास खड़े एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को टक्कर मार दी। दोनों ही पुलिसकर्मी उछलकर कई मीटर दूर जा गिरे। 

विज्ञापन


नाकाबंदी पॉइंट पर तैनात सशस्त्र बल जवानों ने अपने घायल साथियों को संभाला। इसी बीच आरोपी चालक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर अपनी कार को छोड़ कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत ही मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक पुलिसकर्मी को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें यह पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed