{"_id":"64e3a48bd32390a7cf063306","slug":"history-sheeter-arrested-in-kidnapping-for-ransom-case-in-barmer-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: अपहरण-फिरौती मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, युवक को अगवा कर हवाला के ज़रिए मांगे 40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: अपहरण-फिरौती मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, युवक को अगवा कर हवाला के ज़रिए मांगे 40 लाख रुपये
Mon, 21 Aug 2023 11:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:23 PM IST
सार
आरोपी परिजनों से व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग कर 40 लाख की फिरौती की डिमांड कर रहे थे। 40 लाख रुपए हवाला के ज़रिए देने की रखी डिमांड।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर के थाना धोरीमन्ना इलाके से थाना सेड़वा निवासी युवक भजनलाल विश्नोई का अपहरण कर परिजनों और जानकारों से व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग कर 40 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने थाना डांगियावास जिला जोधपुर के हिस्ट्रीशीटर नरपत पूनिया पुत्र भंवर लाल निवासी खेड़ी सालवा थाना डांगियावास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि शनिवार को पीपली बेरी थाना सेड़वा निवासी पेमाराम विश्नोई ने धोरीमन्ना थाना में रिपोर्ट दी कि उसके बेटे भजन लाल का अपहरण कर बदमाश 40 लाख रुपए फिरौती मांग रहे हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह व सीओ देवी सहाय मीणा के सुपरविजन में एसएचओ धोरीमना सुखराम, एसएचओ ग्रामीण सवाई सिंह एवं डीएसटी प्रभारी महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन
40 लाख रुपए हवाला के ज़रिए देने की रखी डिमांड
बदमाशों के जोधपुर की तरफ भागने की सूचना पर गठित टीम द्वारा तकनीकी आधार और इंफॉर्मेशन जुटाकर पीछा किया। फिर जोधपुर शहर में संभावित स्थानों पर तलाश की गई। इस दौरान बदमाश अपह्रत युवक को टॉर्चर कर लगातार 40 लाख रुपए हवाला के माध्यम से देने के लिए युवक के परिजन और जान पहचान वालों को व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर रहे थे।
विज्ञापन
जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर नरपत पूनिया गिरफ्तार, महिला मित्र चुन्नी उर्फ सुमित्रा फरार
घटना जोधपुर के हिस्ट्रीशीटर नरपत पूनिया द्वारा किए जाने की सूचना पर नरपत और उसकी महिला मित्र चुन्नी उर्फ सुमित्रा उर्फ सुमन के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उन्हें भनक लग गई। झालामंड स्थित गुप्त ठिकाने पर बंधक बनाकर रखे गए अपह्रत युवक से 4 लाख रुपये हवाला के माध्यम से प्राप्त कर बाकी रुपए बाद में देने की धमकी देकर बदमाशों ने उसे छोड़ दिया।
अपह्रत भजनलाल को दस्तयाब कर बदमाशों के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 20 घण्टों के अन्दर जोधपुर शहर में एसएचओ बोरानाडा देवी चन्द ढाका के सहयोग से थाना डांगियावास के हिस्ट्रीशीटर नरपत पूनिया को गिरफ्तार कर लिया। नरपत के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं में विभिन्न पुलिस थानों पर 16 अपराधिक प्रकरण दर्ज होकर चालान हो रखे हैं।