{"_id":"58da6dff4f1c1bfe0a63ef49","slug":"high-court-takes-cognizance-of-jodhpur-burning-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाई गई युवती को राहत दिलाने के लिए हाईकोर्ट का दखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जलाई गई युवती को राहत दिलाने के लिए हाईकोर्ट का दखल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के बोरून्दा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते पेड़ काटने का विरोध करने पर जिंदा जला दी गई युवती के मामले को राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। समाचारों के आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ जोधपुर और राजस्थान हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने इस मामले में संज्ञान लिया है।
न्यायाधीश जी.के. व्यास ने इस मामले को गंभीरत से लेते हुए मामले में मृतका के परिवार के सदस्यों को विधिक सहायता दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष को निर्देश दिए कि राजस्थान पीडित प्रतिकार योजना के तहत महिला और उसके परिवार क सदस्यों को नियमानुसार राहत दिलाए। ये घटना पिछले दो दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। जोधपुर में 20 साल की लड़की को इस बात पर जिंदा जला दिया गया क्योंकि जमीनी विवाद बीच वो पेड़ों के काटने का विरोध कर रही थी।
बताया जा रहा है कि रोड निर्माण के काम में पेड़ों से रुकावट आ रही थी। लड़की का नाम ललिता है वो अपने फॉर्म में पेड़ों के काटे जाने के खिलाफ थी। ये वारदात रविवार को हुई, जब सरपंच और गांव के कुछ लोगों ने कथित तौर पर ललिता पर पेट्रोल छिड़क कर उसको आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मीडिया की खबरों के मुताबिक इस हमले में गांव का सरपंच रणवीर सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने रणविर सिंह समेत 10 और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।