{"_id":"63b1aede2141a90bb77b3725","slug":"helicopter-joy-riding-will-start-in-udaipur-lakecity-tourism-get-boost","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर में जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर जॉय राइडिंग, नववर्ष में लेकसिटी के टूरिज्म को मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर में जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर जॉय राइडिंग, नववर्ष में लेकसिटी के टूरिज्म को मिलेगी सौगात
Sun, 01 Jan 2023 09:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:33 PM IST
सार
राजस्थान में 'लेक सिटी' उदयपुर को नए साल में पर्यटन क्षेत्र में नई सौगात मिलने की उम्मीद है। जैसलमेर के बाद राजस्थान पर्यटन विकास निगम अब उदयपुर में भी जल्द हेलीकॉप्टर जाए राइडिंग शुरू करेगा।
विज्ञापन
उदयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइडिंग शुरू होगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान आने वाले देसी- विदेशी सैलानियों को उदयपुर में हेलीकॉप्टर राइड जल्द मिलने लगेगी। उदयपुर में आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ और राज्यपाल कलराज मिश्र के पर्यटन सलाहकार डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की उदयपुर दौरे के दौरान चर्चा की चर्चा हुई। उन्होंने हेलीकॉप्टर जॉय राइडिंग के साथ ही मेवाड़ में पर्यटकों के लिए नई सुविधा बढ़ाने पर डिटेल से चर्चा की।
विज्ञापन
डॉ लक्ष्यराज सिंह ने कहा पर्यटक उदयपुर की खूबसूरती को हेलीकॉप्टर से भी निहार सकेंगे। टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ टेंपो, टैक्सी, ट्रेन, बस, एयर सर्विस भी चलती है। फूल वाले से लेकर हर हुनरमंद और कामकाजी को रोजगार मिलता है। इस दौरान उदयपुर प्रवास पर धर्मेंद्र राठौड़ के साथ हेलीकॉप्टर होटलियर भीम सिंह चुंडावत, ओबीसी चेयरमैन पवन गोदारा और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कई अन्य लोगों ने इस पर्यटन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
उदयपुर और राजसमंद में हेलीकॉप्टर राइडिंग की बड़ी संभावना
होटेलियर और समाजसेवी भीम सिंह चुंडावत ने बताया कि उदयपुर और राजसमंद जिले में हेलीकॉप्टर राइडिंग की अपार संभावनाएं है। हेलीकॉप्टर से जिलों के सिनेरियो के साथ ही प्रकृति की खूबसूरती को भी पर्यटक देख पाएंगे। चुंडावत का कहना है कि उदयपुर के साथ राजसमंद में भी अगर हेलीकॉप्टर जॉय राइडिंग की शुरुआत होती है, तो पर्यटक कुंभलगढ़ दुर्ग, सेक्चुरी शिव मूर्ति का भी विहंगम दृश्य दे सकते हैं।
विज्ञापन
जैसलमेर में अभी 8 मिनट आसमान की सैर
राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से RTDC के तत्वाधान में हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत जैसलमेर से 27 दिसंबर से हुई थी। CM अशोक गहलोत और राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ सहित अन्य मंत्रियों और जनप्रतिनिधि ने वीसी के ज़रिए इसका उद्घाटन किया था। पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से अभी 8 मिनट हेलीकॉप्टर जॉय राइड कराई जा रही है, जोकि एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने में एक बड़ा कदम है।